दो घंटे तक एटीएम के अंदर फ़ंसा रहा आदमी

टेक्सास में एक एटीएम के भीतर फ़ंसने के बाद किस तरह इस आदमी को मिली मदद.

Man trapped in Texas cash machine
Getty Images
Man trapped in Texas cash machine

अमरिका के टेक्सास में एक आदमी एक एटीएम के कैश मशीन में फंस गया, उसने मशीन की रसीद की छेद के जरिए लिख कर सहायता मांगी.

पुलिस का कहना है कि यह आदमी बैंक की मरम्मत के काम में लगा था. एटीएम में फंसने से पहले उसे अपना फ़ोन गाड़ी में छोड़ रखा था.

इस अज्ञात कर्मचारी के चिल्लाने की आवाज़ कोर्पस क्रिस्टि के इस एटीएम में आने वाले लोगों ने सुनी जो यहां नकद निकालने आए थे.

50 साल का हुआ एटीएम, सोने में ढली पहली मशीन

एटीएम से अब निकाल सकेंगे 10,000 रुपये

एटीएम बनाने वाला भारत में पैदा हुआ था

पुलिस ने इस आदमी को बाहर निकालने से पहले इसे अफ़वाह समझा था.

पुलिस अधिकारी रिचर्ड ओल्डेन ने कहा, "जी हां, हम मशीन के भीतर से एक बेहद ही धीमी आती आवाज़ तो सुन सकते थे, इसलिए हमें लगा कि एह एक मज़ाक है. यह मज़ाक हो भी सकता था."

एटीएम में फंसे इस आदमी ने एक कागज़ पर मदद की मांग को लेकर लिखा और उसे रसीद़ निकालने वाले स्लॉट के जरिए एक कैश निकालने आए व्यक्ति तक पहुंचाया. इसमें उसने लिखा, "मेरी मदद करें. मैं यहां फंस गया हूं और मेरे पास फ़ोन भी नहीं है. कृपया मेरे बॉस को फ़ोन करें." इस पर उसने अपने दफ़्तर का फ़ोन नंबर भी लिखा.

यह आदमी बैंक ऑफ़ अमेरिका की एटीएम करीब दो घंटे तक फ़ंसा रहा.

पुलिस अधिकारी ओल्डेन ने स्थानीय मीडिया से कहा, सभी ठीक हैं, लेकिन इससे पहले हमने एटीएम में कोई फंस गया है जैसा कभी नहीं देखा था. यह बेहद चौंका देने वाला वाक़या है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+