Video: मंदिर में मूर्ति के बीच अटकी 'जान', हालत हुई खराब, मन्नत पूरी होने पर कर रहा था पूजा

अमरकंटक मंदिर में पूजन अर्जन करने गए शख्स की गलती उसे भारी पड़ गई। मंदिर में हाथी की मूर्ति में काफी देर तक फंसे रहने से उसकी हालत खराब हो गई।

Man trapped in elephant idol

Man trapped in elephant idol: कई बार मंदिर में पूजन अर्चन के दौरान श्रद्धालु लापरवाह हो जाते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें चुकाना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मंदिर परिसर में बनी एक हाथी की मूर्तिकी पूजा के दौरान एक शख्स मूर्ति के बीच फंस गया। वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन वीडियो के देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स कि इस लापरवाही से वो खुद बड़ी मुसीबत में फंस गया।

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में हाथी की मूर्ति में पैरों के बीच सख्स बुरी तरह अटका हुआ है। आस पास लोग मौजूद हैं। उसे मूर्ति से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि ये एक शार्ट वीडियो है। जिससे ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि अंत में वो शख्स कैसे बाहर निकला।

वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में स्थित प्रसिद्ध अमरकंटक मंदिर (Amarkantak temple) का है। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। ये पोस्ट इंडिया टुडे के ट्विटर अकाउंट News Tank पर की गई है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया, "मन्नत पूरी होने पर हाथी की मूर्ति के नीचे से निकला शख्स, फंसने के बाद हालत हुई खराब। मध्य प्रदेश के अमरकंटक मंदिर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कब का है"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+