हाइड्रोजन बलून हुआ काबू के बाहर, दो दिन तक हवा में उड़ता रहा शख्स, ऐसे उतारा गया नीचे

बीजिंग, 10 सितम्बर। हाइड्रोजन वाले गुब्बारे की सैर अगर आपने की होगी तो इसका रोमांच पता ही होगा। वैसे सैर न भी की तो इसमें सैर करने की तस्वीरें या वीडियो तो जरूर देखें होंगे। लेकिन जरा सोचिए कि हवा में गुब्बारे का नियंत्रण खो जाए और आप नीचे न उतर पाएं तो क्या हो। एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ जिसके बाद वह दो दिन तक गुब्बारे में फंसा रहा।

गुब्बारे में फंसकर चला गया 320 किमी दूर

गुब्बारे में फंसकर चला गया 320 किमी दूर

चीन के एक शख्स ने हाइड्रोजन गुब्बारे में फंसने के बाद दो दिन गुजारे और इस दौरान उन्होंने 320 किमी की यात्रा कर डाली। लेकिन वह इसमें कैसे फंसे ये भी दिलचस्प वाकया है। चीन के उत्तरपूर्वी हेइलोंगजियांग प्रांत के रहने वाले हू जंगल में पाइस नट्स इकठ्ठा करने के लिए गए थे।

(सभी तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

गुब्बारे की मदद से काट रहे थे पेड़

गुब्बारे की मदद से काट रहे थे पेड़

चीन के स्टेट मीडिया के मुताबिक वे हाइड्रोजन गुब्बारे की मदद से चीड़ का पेट काट रहे थे इसी दौरान गुब्बारे का नियंत्रण उन्होंने खो दिया और गुब्बारा उड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक हू के साथ एक व्यक्ति और था जो तुरंत कूद गया लेकिन हू कूदने में असफल रहे और गुब्बारा उन्हें अपने साथ लेकर चला गया।

एक दिन बाद रेस्क्यू टीम से हुआ संपर्क

एक दिन बाद रेस्क्यू टीम से हुआ संपर्क

नीचे आए शख्स ने गुब्बारे के गायब होने के बारे में जानकारी दी जिसके बाद बचाव दल ने गुब्बारे और हू की तलाश शुरू की। अगले दिन रेस्क्यू टीम ने सुबह सेलफोन के माध्यम से संपर्क करने में सफलता हासिल की। संपर्क होने के बाद टीम ने हू को सलाह दी कि वह गुब्बारे को धीरे-धीरे डिफ्लेट करें ताकि वह सुरक्षित नीचे आ सकें। रिपोर्ट के मुताबिक गुब्बारे को जमीन पर पहुंचने में एक दिन का पूरा समय लग गया।

उतरते समय आसमान से गिरे तो पेड़ में अटके

उतरते समय आसमान से गिरे तो पेड़ में अटके

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब रेस्क्यू टीम ने हू के फोन के सिग्नल को ट्रेस करके उनकी जगह की खोज की तो पता चला कि वह अपने मूल स्थान से 300 से ज्यादा किलोमीटर दूर चले गए थे। उन्हें रूस की सीमा के करीब पाया गया था जहां नीचे उतरते समय वह एक पेड़ में फंस गए थे।

चीन में आम है गुब्बारे की मदद से पाइन नट्स की कटाई

चीन में आम है गुब्बारे की मदद से पाइन नट्स की कटाई

हू को जब उतारा गया तो उनकी सेहत ठीक थी, लेकिन पीठ के निचले हिस्से में दर्द था। जो संभवतः पूरे समय खड़े रहने के कारण हुआ था। दो दिन हवा में बिताने के बाद उन्हें ठंड और भूख लगी थी।

पाइन नट पाइन कोन के अंदर पाए जाते हैं और चीन के उत्तर-पूर्व में खाए जाने वाले व्यंजन का प्रमुख हिस्सा है। चीन में पाइन नट्स की कटाई के दौरान हाइड्रोजन गुब्बारों का इस्तेमाल आम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+