गर्लफ्रेंड को पेपर में कराना था पास, चूड़ी बिंदी लगाए शख्स ने पहना सलवार सूट और फिर...

कहते हैं प्यार में इंसान कुछ भी कर जाता है। इंसान सारी हदें पार करने से भी नहीं हिचकिचाता। मगर लगता है इस बात को पंजाब के एक शख्स ने इतना सीरियसली ले लिया कि उसने ऐसा कारनामा किया, जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है।

पीटीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, मामला है पंजाब का। जहां अंग्रेज सिंह नाम के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड जैसा ही हुलिया बना लिया। शख्स एग्जाम में अपनी गर्लफ्रेंड को पास कराना चाहता था, जिसके बाद वो सेंटर चूड़ी, बिंदी और सलवार सूट पहनकर जा पहुंचा।

Man transform to look like his girlfriend

इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी को धोखा देने के लिए अंग्रेज सिंह ने फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड भी बनवा डाला। इन सबमें हैरत की बात है कि अंग्रेज सिंह ने शुरू में तो यूनिवर्सिटी को चकमा दे दिया मगर बाद में बायोमेट्रिक रिजल्ट में जब चीजें मैच नहीं हुईं तो संस्थान ने पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद शख्स की असलियत सबके सामने आ गई।

इस घटना को देखने के बाद लोग भी हैरान रह गए। एक ने कहा कि प्यार में इतनी वफादारी। एक और ने कहा कि पुरुष प्यार में ये सब चीजें कर सकते हैं। एक ने कहा कि मेकअप तो भाई ने वाकई शानदार किया है।

इस घटना को जिस किसी ने भी देखा, हैरान रह गया। लोगों को यकीन ही नहीं हो पाया कि कोई इस तरह प्यार में सारी हदें कैसे पार सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+