120 शादियां कर चुका 58 साल का शख्स, बताया कैसे रखता है सबको खुश

बैंकॉक। आजकल लोगों से एक बीवी संभालना मुश्किल होता है। उसी के नखरे उठाते-उठाते पति की उम्र बीत जाती है और थाईलैंड के इस शख्स को देखिए। ये पुरुष नहीं, बल्कि महापुरुष हैं। ये आदमी 2-3 नहीं, बल्कि 120 लड़कियों से शादी कर के बैठा है। जी हां! 120 शादियां।

Man Has 120 Wives

120 पत्नियां और 28 बेटे-बेटियां

120 पत्नियां और 28 बेटे-बेटियां

थाईलैंड के फ्रॉमनी के रहने वाले 58 वर्षीय तंबन प्रैजर्ट ने 120 बार शादियां की हैं। सबसे हैरानी की बात है कि उसकी सभी पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में पता है। थाईलैंड में बहुविवाह गैरकानूनी है, बावजूद इसने इतनी शादियां की हैं। 120 पत्नियों से तंबन को 28 बेटे-बेटियां हैं।

कम उम्र की लड़कियों से करते हैं विवाह

कम उम्र की लड़कियों से करते हैं विवाह

तंबन का अपना कंस्ट्रक्शन बिजनेस है और स्थानीय राजनीति में भी उसका काफी नाम है। तंबन ने अपनी सभी शादियों का खुलासा अब जाकर किया है। उसने बताया कि वो जहां घर बनाता है, वहीं किसी लड़की से शादी कर लेता है। शादी के लिए लड़कियां भी वो 20 साल से कम की ही चुनता है। तंबन का कहना है कि 20 साल से बड़ी औरतें बहुत बहस करती हैं।

जिस शहर में घर, वहीं एक पत्नी

जिस शहर में घर, वहीं एक पत्नी

तंबन की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। तब तंबन की पत्नी दो साल छोटी थी। इसके बाद जब उसने बाहर बिजनेस के लिए जाना शुरु किया तो उसके कई महिलाओं से संबंध बने। तंबन का कहना है कि उसे एक अजीब लत लग चुकी थी। 'मैं बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर हूं। मैं जहां घर बनाता हूं, वहीं शादी कर लेता हूं। मैं सभी से बेहद प्यार करता हूं और वो भी मुझे उतना ही प्यार करती हैं।'

पहले ही बता देते हैं सब

पहले ही बता देते हैं सब

तंबन हर शादी से पहले लड़की और उसके माता-पिता को अपनी पत्नियों के बारे में बताते हैं। शायद लड़कियां उनकी इसी बात की कायल होंगी! आप सोच रहे होंगे कि 120 पत्नियां आपस में कैसे रहती होंगी? तो जनाब केवल 22 पत्नियां उनके घर के पास रहती हैं बाकी सभी देश के अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं।

अब जाकर हुआ खुलासा

अब जाकर हुआ खुलासा

इस महंगाई के जमाने में तंबन को अपने परिवार की देखभाल एकदम अच्छे से करते हैं। उनकी जिन पत्नियों के अपने घर नहीं हैं, तंबन ने उन्हें भी अलग घर बनवा कर दिया है। ये पूरा खुलासा हाल ही में हुआ है जब मीडिया उनके घर इंटरव्यू लेने पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+