गाड़ी साफ़ रहे थे गरीब बच्चे, शख्स ने कार में बैठाकर 5 स्टार होटल में कराया डिनर, 50 लाख ने देखा VIDEO
कई लोगों के लिए किसी महंगे रेस्तरां में खाना-पीना कभी कभार ही हो पाता है। कई बार लोग हर हफ्ते इन कैफे या रेस्तरां में परिवार के साथ चले जाया करते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए महंगे रेस्तरां क्या एक हफ्ते का खाना भी नसीन नहीं होता। ऐसे में इसी तरह के कुछ बच्चों को एक शख्स ने फाइव स्टार होटल में खाना खिलाया, तो उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। मानो कोई सपना सच हो रहा हो।
शख्स का बच्चों संग नाइट आउट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसा इसलिए क्योंकि शख्स सड़कों पर घूम घूमकर कार साफ करने वाले इन बच्चों को फाइव स्टार होटल की सैर कराकर वहां बढ़िया खाना खिलाया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। ये नजारा देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

@kawalchabra की इंस्टाग्राम रील में, हम देखते हैं कि कई बच्चे कार के पास आते हैं और खिड़कियां साफ करना शुरू कर देते हैं। वो आदमी उनसे बात करने के लिए ग्लास नीचे कर देता है और उनसे पूछता है कि वे अपने काम से कमाए गए पैसे का क्या करेंगे। वे जवाब देते हैं कि वे पास के एक होटल के बाहर किसी दुकानदार से जाकर रोटियाँ खरीदेंगे। फिर वो शख्स सभी बच्चों को अपनी गाड़ी के अंदर चलने के लिए पूछता है और फिर उन्हें 5 स्टार होटल में लेकर जाता है। इसके बाद उन्हें एक बुफे में खाना खिलाता है।
वो नैपकिन पहनाकर उन्हें खाना परोसने में मदद भी करता है। इसके बाद बच्चे गोलगप्पों और कुरकुरे स्नैक्स खाते हैं। वीडियो के अंत में शख्स ने लोगों को संदेश दिया कि आपको किसी और जैसा बनने की कोशिश करने की बजाय हमेशा अपने लिए खास बनाने की कोशिश करनी चाहिए। एक दिन दुनिया आपके जैसा बनने की ख्वाहिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications