बिरयानी के साथ युवक खा गया लाखों के गहने, पुलिस ने इस तरकीब से वापस निकाली ज्वैलरी
चेन्नई, 06 मई: हाल ही में ईद का त्यौहार खत्म हुआ है। ईद के मौके पर लोग खाने में जमकर बिरयानी खाते हैं। लेकिन मंगलवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने ईद पार्टी में बिरयानी के साथ 1.45 लाख रुपये के गहने निगल लिए। शख्स ने सालिग्राम में मेजबान के घर से जेवर चुराए थे। उसने बिरयानी खाने से पहले उसे निगल लिया। चुराने वाला शख्स महिला की फ्रेंड का बॉयफ्रेंड था। पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

खाने से पहले निगले आभूषण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के एक ज्वैलरी स्टोरी में काम करने वाली वर्कर ने अपने स्टोर की मैनेजर और उसके तलाकशुदा बॉयफ्रेंड को ईद की पार्टी पर इनवाइट किया था। जब जोड़ा पार्टी के बाद चला गया, तो मेजबान ने देखा कि उसके घर से हीरे का हार, सोने की चेन और 1.45 लाख रुपये के हीरे के पेंडेंट सहित आभूषण गायब थे। उसने अपनी मैनेजर और अपने मंगेतर से पूछा कि क्या उन्होंने उसके गहने देखे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता।

दोस्त के बॉयफ्रेंड ने निगले जेवर
इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। उसने पुलिस को बताया कि उसके मैनेजर के मंगेतर ने खुद को उस कमरे में बंद कर लिया था, जहां उसने जेवर रखे थे। उसने पुलिस को बताया कि उसे इस 32 वर्षीय व्यक्ति पर संदेह है। महिला ने विरुगमबक्कम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उस व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पेट से पुलिस ने ऐसे निकाला आभूषण
एक निजी चिकित्सा केंद्र में स्कैन करने पर, डॉक्टरों ने उसके पेट में गहनों की पहचान की और निगले गए गहनों को पुन: प्राप्त करने के लिए उसे एनीमा दिया गया। विरुगमबक्कम पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को गहने बरामद किए गए। गहने बरामद होने के बाद, महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली और कहा कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। पुलिस ने बताया कि ईद की पार्टी के दौरान वह शख्स शराब के नशे में था।












Click it and Unblock the Notifications