एक बेवकूफ ऐसा भी! जिंदा कीड़े को खाने लगा शख्स, कुछ ही पल में सूमो पहलवान जैसा हो गया मुंह

चाइनीज इन्फ्लुएंसर ने कुछ अलग करने के चक्कर में ततैया खाना चाहा। जैसे ही उसने अपने मुंह में कीड़ा डाला, उसकी हालत खराब हो गई।

chinese influencer

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या नहीं करते। कई लोगों को कुछ अलग चीजें करने का इतना शौक होता है कि जोश-जोश में आकर वे अजीबोगरीब हरकतें कर तो देते हैं लेकिन इसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ चीन के एक शख्स के साथ भी हुआ। इस शख्स ने जोश में जिंदा कीड़ा खा तो लिया, लेकिन इसके बाद उसके मुंह की बैंड बज गई। अब जो भी इस शख्स को देख रहा है, अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा।

जिंदा कीड़ा खा गया शख्स

जिंदा कीड़ा खा गया शख्स

ट्विटर पर ये वीडियो @Instantregretss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां सोशल मीडिया पर हीरो बनने के चक्कर में शख्स ने जिंदा कीड़ा खा तो लिया लेकिन इसके बाद उसकी शक्ल कुछ ऐसी हो गई कि देखने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने चॉपस्टिक पर कीड़े को लिया हुआ है। खुद को बचाने की जुगत में भिड़ा कीड़ा पंख फड़फड़ा रहा है लेकिन शख्स को तो बस सोशल मीडिया पर कुछ अलग करना था। शख्स पहले तो काफी डर रहा था लेकिन फिर जब उसने हिम्मत कर ततैया को अपने मुंह में डाला तो इसका अंजाम बेहद भयानक निकला।

बुरी तरह सूज गए शख्स के होंठ

बुरी तरह सूज गए शख्स के होंठ

दूसरी क्लिप में शख्स का चेहरा एकदम गुब्बारे जैसा हो गया। ततैया को खाने के चक्कर में उसका मुंह सूज कर सूमो जैसा हो गया। जिसने भी ये वीडियो देखा, खुद की हंसी नहीं कंट्रोल कर सका। ततैये को खाने वाले इस शख्स की आंखें, मुंह, होंठ और गाल बुरी तरह सूजे हुए थे।

शख्स की बेवकूफी पर लोगों को आई हंसी

शख्स की बेवकूफी पर लोगों को आई हंसी

इस शख्स ने सोशल मीडिया पर खुद को हीरो दिखाने के लिए जिस तरह का कारनामा किया, उसे बेवकूफी कहा जाए, तो इसमें कोई गलत बात नहीं। लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उसे बेवकूफ बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने मुंह की सूजन को कम करने के लिए कुछ पी भी रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+