ये है असली हीरो! कोआला को सड़क पार कराने के लिए शख्स ने रुकवाया ट्रैफिक, VIDEO VIRAL

वायरल वीडियो में शख्स कोआला को सड़क पार करवाने की कोशिश में लगा हुआ है। वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

Man stopped traffic to help Koala

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। जानवरों के साथ वीडियोज बनाने का लोगों को बेहद शौक होता है। लेकिन बेहद कम लोग होते हैं, जो मुसीबत में इन बेजुबान जानवरों का साथ देते हैं। ऐसा ही कुछ एक आयरिश शख्स ने भी किया, जब उसने एक नन्हे कोआला की सड़क पार करने में मदद की। शख्स ने जिस तरीके से कोआला की मदद की, वो देखने लायक था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

सड़क पार करना चाहता था कोआला

सड़क पार करना चाहता था कोआला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोआला गाड़ियां रुकने का इंतजार कर रहा होता है। क्योंकि उसे सड़क के दूसरी पार जाना होता है। इतने में एक शख्स आता है और उस कोआला की सड़क पार करने में मदद करता है।

कोआला को सड़क पार कराने का वीडियो वायरल

देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। शख्स पहले इस पार के वाहनों को हाथ से रुकने का इशारा करता है और फिर कोआला को आने के लिए कहता है। इसके बाद धीरे से कोआला सड़क पार करता है।

लोगों ने शख्स को बताया असली हीरो

लोगों ने शख्स को बताया असली हीरो

फिर एक बार वो बीच सड़क पर रुकता है, तो शख्स एक बार फिर वाहनों को रुकने का इशारा करता है। वाहन रुकते हैं, तो फिर कोआला सड़क पार कर लेता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में शख्स नंगे पांव ही सड़क पर चल रहा है और कोआला को सड़क पार करवा रहा है।

कॉफी पीते हुए कोआला पर पड़ी नजर

कॉफी पीते हुए कोआला पर पड़ी नजर

Carrier Mail से बात करते हुए थोर्टन ने बताया कि जब वे अपनी बाल्कनी में कॉफी पी रहे थे, तो उनकी नजर इस प्यारे से कोआला पर पड़ी। वे कहते हैं कि मैं और मेरी पत्नी बाल्कनी में कॉफी पी रहे थे, तो हमने देखा कि पेड़ के नीचे से एक कोआला निकल रहा है। फिर वो गोल्ड कोस्ट हाइवे की ओर बढ़ने लगा तो मैंने सोचा कहीं कुछ गलत ना हो जाए। इसके बाद मैं उसकी मदद के लिए गया।

'मुझे नहीं पता था मैं क्या कर रहा था'

'मुझे नहीं पता था मैं क्या कर रहा था'

थोर्टन ने कहा कि वो सड़क पार करने को लेकर बेहद बेताब था। वो जैसे जैसे चल रहा था, मुझे ट्रैफिक रोकने की कोशिश करनी पड़ी। मुझे असल में पता नहीं था कि मैं क्या कर रहा था। मैं असल में गाड़ियों को देख देखकर रोकने की कोशिश में लगा हुआ था। इसके अलावा गाड़ी चला रहे लोगों ने भी मेरी रिक्वेस्ट पर इस जानवर को सड़क पार कराने में मदद की।

Recommended Video

    Kanpur Vulture: कानपुर में लोगों ने पकड़ा Vulture, देखने वाले पड़े हैरत में | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+