हनीमून पर मिया खलीफा को देख शख्स कर बैठा ये गलती, रूठी पत्नी को मनाने के लिए देना पड़ा ये महंगा गिफ्ट

नई दिल्ली, 23 जून: किसी भी कपल के लिए हनीमून एक यादगार ट्रिप होती है। लेकिन इस शख्स के लिए हनीमून सजा बन गया। हनीमून पर पेरिस पहुंचे शख्स को पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा को पहचानना महंगा पड़ गया। जब उसकी पत्नी को पता चला कि, उसका पति एडल्ट स्टार मिया खलीफा को पहचानता है तो वह इस बात से खफा हो गई । जिसके बाद पति को अपनी खफा पत्नी को मनाने के लिए लाखों रुपए का गिफ्ट देना पड़ा।

हनीमून पर मिया खलीफा को देखना पड़ा गया भारी

हनीमून पर मिया खलीफा को देखना पड़ा गया भारी

एक शख्स और उसकी इन्फ्लूएंसर पत्नी पेरिस में अपने हनीमून पर थे। जब वे रात के खाने के लिए बाहर थे, तब उन्होंने प्रतिष्ठित पूर्व-पोर्न स्टार मिया खलीफा को देखा। उस व्यक्ति की पत्नी, लिया मारीएला इस बात से बहुत खुश नहीं थी कि उसके पति ने एक पोर्न स्टार को पहचानता है। बस इसी बात पर पत्नी खफा हो गई। अपनी रूठी पत्नी को मनाने के लिए शख्स को भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ी।

मिया को देख पति हुआ एक्साइटेड

मिया को देख पति हुआ एक्साइटेड

इस घटना का वीडियो मिया खलीफा ने ट्वीट किया है। मिया खलीफा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ये इन्फ्लूएंसर पेरिस में मेरे होटल में रुकी हुई है। उसने टिकटॉक पर पोस्ट किया कि, उसका पति पिछली रात मुझे डिनर के लिए जाता देख एक्साइटेड हो गया। अब अगली सुबह उसे अपनी पत्नी को मानने के लिए बिर्किन का महंगा बैग खरीदर देना पड़ा है। मिया खलीफा ने उस महंगे बैग की तस्वीर शेयर की है।

देना पड़ा लाखों की कीमत का बैग

देना पड़ा लाखों की कीमत का बैग

वहीं दूसरी ओर शख्स की टिकटॉकर पत्नी लिया ने इस घटना को पोस्ट करते हुए लिखा कि, उसका पति मिया खलीफा को देखकर इतना उत्साहित हो गया कि, वह इसकी जानकारी अपने दोस्तों को मैसेज करके देने लगा। लिया के वीडियो पर मिया ने रिप्लाई किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Birkin नाम की ब्रैंड का सस्ते से सस्ता बैग भी करीब 5 लाख रुपए का होता है।

मिया ने घटना को लेकर की पोस्ट

मिया ने घटना को लेकर की पोस्ट

हालांकि बाद में शख्स की पत्नी लिया ने मिया के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। बैग का जिक्र करते हुए उसने लिखा कि, बिना बेब के यह नहीं कर सकती थी।" मिया ने मजाक में कहा, "मैं यहां बिर्किन के नामकरण पर हूं... हम इसे पानी में नहीं डुबोएंगे क्योंकि हम बिर्किन के साथ ऐसा नहीं करते हैं।"मिया ने एक स्किट-वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें ल्या अपने पति से नाराज थीं, क्योंकि उन्होंने पूर्व पोर्न स्टार को बिर्किन बैग सौंपने से पहले उसे पहचान लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+