समुद्र किनारे लड़की को प्रपोज करना पड़ गया भारी, पैर फिसलते ही इस शख्स की हो गई ऐसी हालत- देखें Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का लड़की को प्रपोज करता दिखाई दे रहा है। दोनों ही एक साथ समुद्र किनारे पर खड़े हुए हैं। जब लड़का प्रजोज करने के लिए आगे बढ़ता है, तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल समुद्र किनारे ये शख्स लड़की को प्रपोज करने के लिए जैसे ही पानी की ओर बढ़ता है, तभी उसका पैर फिसल जाता है।

जोर-जोर से हंसने लगती है लड़की

जोर-जोर से हंसने लगती है लड़की

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जो भी देख रहा है, वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा। जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम लोगान जैक्सन (Logan Jackson) है, जो समुद्र किनारे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने गए थे। इसी दौरान उनका पैर जोर से फिसल जाता है और वो जमीन पर गिर जाते हैं। ये सब देख वहां खड़ी लड़की भी जोर-जोर से हंसने लगती है। इस घटना का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है, लोग इसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इनके साथ इस वीडियो में एक कुत्ता भी दिखाई दे रहा है।

जैक्सन ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

जैक्सन ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

ये वीडियो करीब 17 सेकेंड का है, इसमें देखा जा सकता है कि जैक्सन कैसे अपनी गर्लफ्रेंड मारिया गुग्लिओटा के पास जा रहे थे। जो समुद्र किनारे ही कुत्ते का पास खड़ी थीं। जैसे ही वो मारिया के करीब आए तभी फिसलकर नीचे गिर गए। उनके गिरने के बाद मारिया जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। हालांकि बाद में वह जैक्सन के पास आकर उनका हालचाल भी पूछती हैं, जिसके थोड़ी देर बाद ही जैक्सन अंगूठी देकर मारिया को प्रपोज करते हैं।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को फेसबुक पर बीते शनिवार को शेयर किया गया है। वीडियो को मारिया ने ही शेयर किया है। जिसे अभी तक छह हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 300 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 200 से ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर को जैक्सन का प्रपोज करने का तरीका काफी पसंद आया है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि जैक्सन को गिरने के बाद कितना दर्द हो रहा होगा लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार तरीके से मारिया को प्रपोज किया है।

हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

इसके अलावा कुछ लोगों का ये भी कहना है कि वह वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'मैं अभी तक हंस रही हूं, अपनी हंसी नहीं रोक पा रही।' वहीं बहुत से लोगों ने इन दोनों को बधाई दी है। एक यूजर ने कहा है कि जैक्सन इसलिए गिरे हैं क्योंकि उन्होंने अपने दोनों हाथों को जेब में डाला हुआ था। एक अन्य यूजर ने कहा कि उसे वीडियो देखर काफी हंसी आ रही है और वो पांच बार इसे देख चुका है।

He fell so hard he popped up with a ring!!! I’m so excited but first I have to stop laughing😂

Posted by Maria Gugliotta on Saturday, 4 July 2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+