'पहले लोग पागल बोलते थे...' साइकिल वाले अंकल की आवाज ने जीता लोगों का दिल, VIRAL होने पर क्या बोले?
Man singing on bicycle: कहते हैं हर किसी में कोई ना कोई टैलेंट तो जरूर होता है। फिर बंदा चाहे अमीर हो या फिर गरीब। आज हम बात करेंगे एक ऐसे शख्स की, जो अपनी शानदार आवाज के चलते सुर्खियों में बना हुआ है।
ये कोई सिंगर नहीं बल्कि...
अपनी आवाज से लोगों का मन मोहने वाला ये शख्स ना तो कोई नायक है और ना कोई सिंगर बल्कि एक सिक्योरिटी गार्ड है। जी हां! सुरीली आवाज वाले इस सिक्योरिटी गार्ड को लोग साइकिल वाले अंकल बुला रहे हैं।

बंगलों की साफ-सफाई करते हैं मुकेश
मुकेश कुमार नायक नाम का ये शख्स जयपुर का रहने वाला है जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। जब भी मुकेश खाली होते हैं तो वे बंगलों की साफ-सफाई करने का भी काम करते हैं। भजन गाना उनका शौक है।
पहले लोग पागल बोलते थे
बीते दिनों मुकेश के काफी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जब किसी ने उन्हें बताया कि वे फेमस हो रहे हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्हें काफी अच्छा लगा कि लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। इसके बाद भी गाना गाते हुए उनके काफी वीडियोज लोगों को खूब पसंद आए।
परिवार को पालने की जिम्मेदारी
शख्स ने आजतक से इस बारे में बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें गाने का काफी शौक है। अपनी आधी उम्र में तो उन्होंने गाने ही गाए। अपने परिवार को पालने के लिए वे प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे कहते हैं कि भगवान की भक्ति करना वे कभी नहीं छोड़ते। उनका मानना है कि भजन गाकर ही भगवान को रिझाया जा सकता है। यही कारण है कि साइकिल से जाकर वे रोज भजन गाया करते हैं।
अपने भजन खुद लिखते हैं मुकेश
मुकेश नायक का कहना है कि भजन गाते देख कई बार लोग उन्हें पागल भी बुलाते थे लेकिन उन्हें किसी की परवाह नहीं। अगर उन्हें बाबा कि भक्ति में लोग पागल बुलाते हैं तो पागल ही सही। मीरा भी तो कृष्ण भक्ति में पागल थीं। मुकेश अपने भजन खुद ही लिखते हैं। साइकिल पर घूम-घूमकर वे भजन गुनगुनाते रहते हैं। वे इसके लिए किसी से क्लास नहीं लेते।












Click it and Unblock the Notifications