ट्रेन में चल रहा था 'स्कैम 2024'! कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती, वायरल वीडियो उड़ा देगा होश
ट्रेन या फिर बस में यात्रा करते हुए अकसर आपने सामान बेचते हुए कई लोगों को देखा होगा। जब भी ट्रेन किसी स्टॉप पर रुकती है तो कुछ लोग आकर यहां सामान बेचते हैं। यात्री कई बार सस्ता होने के चलते ये सामान खरीद भी लेते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री के साथ भी हुआ, जब उसने देखा कि ट्रेन में एक शख्स पावर बैंक बेच रहा है। मगर जल्द ही उसे पता लगा कि कुछ तो गड़बड़ है।
अब सोशल मीडिया पर क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे 'स्कैम 2024' बता रहे हैं। बताते चलें कि ट्रेन में शख्स पावर बैंक बेच रहा था मगर इतने में एक पैसेंजर कहता है कि उसे पावर बैंक लेना है। इसके बाद बेचने वाला शख्स आता है औऱ कहता है कि आप इसे चेक भी कर सकते हैं। फिर शख्स पावर बैंक से फोन चार्ज करने लगता है तो बड़े ही आराम से फोन चार्ज हो भी जाता है।

मगर फिर शख्स को समझ में आता है कि कुछ तो गड़बड़ है। जब उसे पता लगता है तो वो पावर बैंक को खोलकर देखने लगता है। इसके बाद बेच रहा शख्स उसे खींचता है और कहता है कि तुम तोवीडियो बना रहे हो। शख्स जब पावर बैंक खोलता है तो पता चलता है इसके अंदर तो मिट्टी भरी हुई थी। देखते ही देखते ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विक्रेता ने ट्रेन में यात्री से पूछा कि क्या वह पावर बैंक खरीदना चाहता है। यात्री ने पूछा, 'क्या ये असली है', जिस पर विक्रेता ने जवाब दिया कि ये असली है, और उत्पाद पर एक साल की गारंटी भी दी। हालांकि, पावर बैंक नकली थे।
बेचने वाले ने कहा, 'अगर ये टूट जाता है, तो मैं इसे बदल दूंगा', उन्होंने कहा कि उनके पास 500 रुपये से 550 रुपये की कीमत वाली "कई ब्रांडों" की पावर बैंक हैं। हालांकि, वह उसे 300 रुपये में बेचने को तैयार था। इसके बाद, यात्री ने विक्रेता से क्वालिटी टेस्ट के लिए कहा। इसके बाद शख्स ने पावरबैंक को खोलकर देखा तो पता लगा कि ये नकली था।
शख्स ने कहा कि ये नकली बेच रहा है। सामने शख्स ने कहा कि हां ये फर्जी है। इसके बाद पावरबैंक बेच रहा शख्स बौखला जाता है और हाथ से छीनने की कोशिश करता है। इसके बाद वीडियो बना रहे शख्स को कहता है कि बदतमीजी मत करो।
इतना ही नहीं वो किसी को कॉल लगाने लगता है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो जाता है। हर कोई इस तरह के फ्रॉड से बचने की चेतावनी दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications