लगातार सवालों की झड़ी लगाने पर चाट वाले ने फूड ब्लॉगर को लगाई झाड़, वायरल हुआ VIDEO
अकसर आपने फूड व्लॉगर्स को वेंडर्स से बातचीत करते उनके खाने के बारे में लोगों को बताते तो देखा ही होगा। लेकिन किसी के मूड का क्या भरोसा कब खराब हो जाए। वैसे तो वेंडर्स अच्छी तरह ब्वॉगर्स की बातों का जवाब देते हैं लेकिन कई बार लगातार सवालों की झड़ी उनके काम में विघ्न डालता है, जो उन्हें कतई अच्छा नहीं लगता। ऐसा ही कुछ एक फूड ब्लॉगर के साथ भी हुआ।
(वीडियो-नीचे)
चाट वाले ने लगा दी क्लास
फूड ब्लॉगर चाट वाले के साथ बात करता नजर आ रहा था। वो सवाल पूछने लगता है। इतने में ब्लॉगर के सवालों से परेशान होकर वेंडर उसकी क्लास लगा देता है। चाट वाला काफी गुस्से में नजर आता है। इस बीच ब्लॉगर उसका गुस्सा शांत कराने की कोशिश करता है लेकिन चाट वाला मानने को तैयार ही नहीं होता।

क्या ये चाट खुद बनाते हो?
दरअसल, फूड ब्लॉगर और चाट वाले की बातचीत का ये वीडियो घर के कलेश नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। इसमें ब्लॉगर सवाल पूछता है कि ये चाट क्या आप खुद बनाते हो? बस ये सवाल सुनकर चाट वाला बुरी तरह से भड़क उठता है और बोल पड़ता है कि हम नहीं बनाते तो क्या ये खुद पैदा होता है? हम यहां बैठे हैं तो हम ही ना बनाएंगे। इतना सुनकर फूड ब्लॉगर चुप हो जाता है।
भड़क उठा चाट वाला
इसके बाद चाट वाला अपनी बात को जारी रखते हुए बोलता है कि आप लोग सवाल पूछ पूछकर हमारे काम में अड़चन डालते हो। इसके बाद फूड ब्लॉगर कुछ कहता है तो वेंडर कहता है कि सवाल भी तो ढंग का होना चाहिए। बोल रहे हैं कि आप बनाते हो। हम ही ना बनाएंगे। ये पैदा थोड़ेना होगा खुद ब खुद। इसके बाद ब्लॉगर कहता है कि आप तो गुस्सा हो गए।
3 लाख लोगों ने देखा Video
इतना सुनकर चाट वाला बोलता है कि गुस्सा होने की तो बात ही है। सवाल ही आपका ऐसा है। देखते ही देखते वेंडर और ब्लॉगर की बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोगों ने कहा कि फूड ब्लॉगर यही सब डिजर्व करते हैं। इनके साथ ऐसा ही बर्ताव किया जाना चाहिए। वहीं कई लोगों ने चाट वाले को काफी रूड बताया। कईयों का कहना था कि असल में वो सवालों की झड़ी लगाकर उन्हें डिस्टर्ब कर रहा है।
यहां देखें दोनों की बातचीत का वीडियो...
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications