Video: 'साइलेंट किलर' के साथ स्टंट! एक गलती और...'धो लिया हाथ'

नई दिल्ली, 13 अगस्त। पानी में ताकत इतनी की कोई भी सामने आने की हिम्मत ना करे। लेकिन बाहर निकालने पर भी अगर यही पॉवर दिखे तो मानना पड़ेगा वाकई में दम तो है। यही बात अगर शख्स को समझ आ जाती तो पंगा ना लेता और अपने एक हाथ को जाने से बचा लेता। वीडियो में सख्स की गलती की उसे एक भारी कीमत चुकानी पड़ी।

Stunt with Crocodile

मगरमच्छ बेहद खतनाक जीवों में से एक है। ये शिकार करने में काफी एक्सपर्ट भी है। इसके आगे हर स्टंट फेल हो जाते हैं। इसकी तकात पानी में ही नही पानी के बाहर भी कम नहीं होती। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मगरमच्छ के आगे स्टंट की भारी कीमत एक व्यक्ति को चुकानी पड़ी। ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो ये बताने के लिए काफी है कि खतनाक जीव के आगे कोई भी गलती हो उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। स्टंट करते वक्त एक शख्स पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। फिगेन नाम की एक तुर्की महिला इस वीडियो को देखकर स्तब्ध हो गई। फिगेन ये वीडियो विसियस वीडियो (Vicious Videos) नाम के एक ट्विटर पेज पर देखा।महिला ने 11 सेकेंट के इस वीडियो को ट्विटर पर रिशेयर करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि क्या कहूं भाई!'। फिगेन के ट्विटर पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस सोशल अकाउंट से कुछ विचित्र घटनाओं को लेकर वीडियो पोस्ट किया जाता है।

वीडियो में दिख रहा शख्स मगरमच्छ पार्क की देखभाल करने वाला लगता है। वो एक खतरनाक स्टंट कर रहा है। दरअसल, वो अपना मगरमच्छ के मुंह में डालने की कोशिश कर रहा था। जबकि मगरमच्छ पहले से तैयार था। उसने अपना मुंह फैला रखा था। मौका देखते ही शख्स ने जैसे मगरमच्छ के मुंह की ओर दाहिना हाथ बढ़ाया मगरमच्छ अपना मुंह बंद कर लिया। अब पार्क कीपर अपने हाथ को छुड़ाने की काफी कोशिश करता है लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाता। कीपर का हाथ जबड़े में आते ही मगरमच्छ कई बार पल्टी मारता है। ऐसे में उसका हाथ बुरी तरह जखमी हो गया।

मगरमच्छ एक साइलेंट किलर होते हैं। काफी देर तक अपने शिकार की प्रतीक्षा में रहते हैं। वे तब तक कोई संदिग्ध एक्टिविटी नहीं दिखाते जब तक उन्हें अपने शिकार की को पूरी तरह से पकड़ का अंदाजा ना लग जाए। वीडियो में मगरमच्छ के हमले से पार्क कीपर का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। ये वीडियो 12 अगस्त को ट्विटर पर शेयर किया गया था। तब से अब तक इसको 3 लाख 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर अब तक 1984 लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने कमेंट में घटना के लिए कीपर को जिम्मेदार ठहराया और ऐसा खतरनाक स्टंट करने के लिए उसे बेवकूफ कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+