ऐसा बिगड़ा दुल्हन का मेकओवर कि जाना पड़ा अस्पताल, इधर दूल्हे ने शादी से किया इंकार
कर्नाटक में एक लड़की को दूल्हे ने रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि मेकओवर करवाते वक्त उसका चेहरा काला पड़ गया था। लड़की के परिजनों ने पार्लर की मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा ली है।

शादी जिंदगी का सबसे बड़ा इवेंट होता है और हर किसी का सपना होता है कि इस दिन को यादगार बनाया जा सके। ऐसे में लोग अपनी शादी के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं, मेकओवर करवाते हैं और शादी के दिन सुंदर दिखने के लिए कई तरह की चीजें करते हैं। शादी के दिन भी दूल्हा और दुल्हन खूबसूरत दिखने के लिए सैलून जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला ने भी किया, जो शादी से ठीक पहले अपना मेकओवर करवाने के लिए गई। लेकिन मेकओवर करवाना महिला के लिए काफी भारी पड़ गया। मामला यहां तक आ पहुंचा कि दूल्हे ने शादी ही कैंसिल करवा डाली।

मेकओवर के लिए पार्लर गई महिला
मामला कर्नाटक के हसन जिले का है, जहां एक महिला ने शादी से ठीक पहले अपना मेकओवर करवाने के लिए पार्लर गई। महिला अपनी शादी में एक अलग तरह का लुक चाहती थी, जिसके लिए उसने पहले तो अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाया और फिर स्टीम ली। लेकिन देखते ही देखते महिला का चेहरा जल गया और सूजने लगा।

चेहरा जला तो पुलिस में की शिकायत
महिला की हालत खराब होने के बाद उसके परिवार वालों ने ब्यूटी पार्लर की मालिक के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की मालिक को पूछताछ के लिए समन भिजवाया है। मामले की जांच जारी है। लेकिन खबर मिली की दुल्हन का चेहरा खराब होने के बाद दूल्हे ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया है।

महिला को भारी पड़ा मेकओवर
शादी के दिन सजना संवरना और बेहद खूबसूरत दिखना हर दुल्हन का सपना होता है। इस दिन को यादगार और खूबसूरत बनाने के लिए हर लड़की ब्यूटी पार्लर जाकर तैयार होती है। शादी के कई दिन पहले से ही ये प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ताकि अहम दिन सब कुछ अच्छे तरीके से हो सके। लेकिन ऐसा करना एक लड़की को उस वक्त काफी भारी पड़ गया, जब वो मेकओवर करवाने के चलते अस्पताल ही पहुंच गई।

अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती
बताते चलें कि मेकओवर करवाते वक्त चेहरा बिगड़ जाने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला आईसीयू वार्ड में है, जहां उसका इलाज जारी है। युवती के परिजनों ने ब्यूटी पार्लर की ओनर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेकओवर करवाते वक्त हुई कुछ खामियों से लड़की का चेहरा काला पड़कर काफी सूज भी गया। ऐसे में उसका रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, मानो उसका चेहरा जल गया हो।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications