Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किराए पर घर लेने के लिए शख्‍स ने अपनी किडनी बेचने के लिए लगाया पोस्‍टर, जानें पूरा मामला

बेंगलुरू में किराए पर घर लेने के लिए शख्‍स ने "किडनी फॉर सेल" का पोस्‍टर लगाया। सोशल मीडिया पर ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

RENTHOUSE

मुंबई, दिल्‍ली और बेंगलुरू जैसे मेट्रो सिटी में घर किराए पर लेना आसान नहीं है। चाहे वो वर्किंग प्रोफेशनल्‍स हो या स्‍टूडेनन्‍ट्स। दोनों के लिए घर किराए पर लेना चुनौतीपूर्ण होता है। इसकी वजह है घर किराए पर लेते समय सिक्‍योरिटी डिपॉजिट की मोटी रकम है। बेंगलुरू में घर किराए पर लेने के लिए सिक्युरिटी डिपॉजिट का भुगतान करने के लिए किरायेदार का वायरल 'किडनी फॉर सेल' पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिक्युरिटी डिपॉजिट के किडनी फॉर सेल का लगाया पोस्‍टर

सिक्युरिटी डिपॉजिट के किडनी फॉर सेल का लगाया पोस्‍टर

दरअसल, बेंगलुुरू में सिक्युरिटी डिपॉजिट का भुगतान करने के लिए किरायेदार का वायरल 'किडनी फॉर सेल' पोस्टर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी वजह है कि बड़े शहरों में हाई सिक्‍योरिटी धनराशि, अक्सर उन्हें अपनी क्षमता से अधिक भुगतान करने के लिए मजबूर कर सकती है।

लगाया किडनी फॉर सेल का पोस्‍टर जिसमें नीचे क्यू आर कोड भी दर्ज है

लगाया किडनी फॉर सेल का पोस्‍टर जिसमें नीचे क्यू आर कोड भी दर्ज है

इस किराएदार ने कुछ मकालमालिकों की अत्यधिक मांगों पर मजाक उड़ाते हुए एक पोस्टर लगाकर लोगों का ध्‍यान आकर्षित करने और ये किरायदारों की पीड़ा को बयां किया है। ट्विटर यूजर ने ये एक मजेदार पोस्टर शेयर किया जो एक पोल एक पोल पर चिपका हुआ है इसमें लिखा था, "बाईं किडनी बिक रही है। हाउस डिपॉजिट धनराशि जमा करने के लिए धन की आवश्यकता है, जो मकान मालिक मांग रहे हैं।"

विज्ञापन में लिखी गई ये बात भी

विज्ञापन में लिखी गई ये बात भी

विज्ञापन में साफ लिखा गया है कि यह सिर्फ एक मजाक था और विज्ञापन देने वाला वास्तव में इंदिरानगर, बेंगलुरु में किराए के लिए एक घर की तलाश कर रहा था। पोस्टर में एक क्यूआर कोड भी नजर आ रहा है। जिसे विज्ञापनदाता के प्रोफाइल तक पहुंचने के लिए स्कैन कर सकते हैं। ये ट्वीट ने तेजी से वायरल हो गया जिस पर लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+