ये क्या! क्रिसमस ट्री की जगह छपवा दी पड़ोसी के जबड़े की फोटो, X-Ray देखकर लोग भी हुए सन्न

शख्स ने क्रिसमस के कार्ड्स तो छपवा दिए लेकिन साथ में अपने पड़ोसी का डेंटल एक्सरे भी उसमें छपवा दिया। अब ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

Christmas

कई बार सोशल मीडिया पर लोग ऐसी अजीबोगरीब हरकतें कर देते हैं, जिसके बारे में सोचकर उन्हें खुद हंसी आ जाती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ। इस शख्स को क्रिसमस कार्ड्स छपवाने थे। लेकिन इसने क्रिसमस ट्री की बजाय अपने पड़ोसी के दांतो का एक्सरे कार्ड में छपवा दिया। शख्स ने एक या दो नहीं, बल्कि 90 क्रिसमस कार्ड छपवा दिए। अब इस शख्स को खुद इस बात पर हंसी आ रही है कि उसने गलती से डेंटल एक्सरे कैसे छपवा दिया। सोशल मीडिया पर इन कार्ड्स की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।

गलती से छपवा डाला एक्स-रे

गलती से छपवा डाला एक्स-रे

ट्विटर पर शख्स ने खुद बताया कि उसने गलती से अपने पड़ोसी के एक्सरे की तस्वीर छपवा दी। कार्ड पर लिखा था- मैरी क्रिसमस। डैन व्हाइट नाम के शख्स ने ट्विटर पर ये भी लिखा कि मेरे कैमरा रोल से गलत फोटो का चयन किया है। इसलिए अब मेरे पास इनमें से 90 हैं।

वायरल हुआ डैन का ट्वीट

एक और ट्वीट में उन्होंने बताया कि उन्होंने माइक का डेंटल एक्स-रे अपने फोन पर रखा क्योंकि उनके दांत इतने बड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे इसे अपने दंत चिकित्सक को दिखाना चाहते हैं। कहते हैं कि मुझे ये दे दो।

जमकर वायरल हो रही एक्स-रे की फोटो

जमकर वायरल हो रही एक्स-रे की फोटो

ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इसपर हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो रही है। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा- सैंटा फ्लॉस। जब एक अन्य शख्स ने कहा कि मोतीली गोरों से मैरी क्रिसमस। इस तरह की मुस्कान के साथ इसे दिखाना होगा।

'ये कार्ड हमेशा याद रहेगा'

'ये कार्ड हमेशा याद रहेगा'

एक यूजर ने कहा कि आपका ये क्रिसमस कार्ड हमेशा याद रहेगा। वहीं एक ने कहा कि दांतों को ग्रीन कलर से पेंट कर देना चाहिए। वहीं एक यूजर ने कहा कि शुरुआत में तो मैं सोच में ही पड़ गया कि एक मुंह में इतने सारे दांत कैसे हो सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+