VIDEO: मगरमच्छ की पूंछ के पास पड़ी गोल्फ बॉल लेने गया शख्स फिर जो हुआ....

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गोल्फ फील्ड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डियो अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। फ्लोरिडा में एक गोल्फर ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में सोचकर ही डर जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ की पूंछ के पास पड़ी गेंद को उठाने का जोखिम लेता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर आप ही तय कीजिए कि, इस शख्स द्वारा अंजाम दिए गए काम को बहादुरी मानते हैं या बेवकूफी!

झील के पास गिरी गेंद

झील के पास गिरी गेंद

फ्लोरिडा के केप कोरल में काइली डाउन्स अपने भाई के साथ रविवार को कोरल ओक्स गोल्फ कोर्स गोल्फ खेल रहे थे। काइली ने बताया कि गोल्फ खेलने के दौरान पास की एक झील के पास जा गिरी। वहां पर एक मगरमच्छ जमीन पर आराम फरमा रहा था। गेंद मगरमच्छ की पूंछ पर जाकर अटक गई। इसके बाद उनके भाई ने गेंद को उठाने का फैसला किया। फिर जो हुआ वह बेहद ही चौंकाने वाला है।

दबे कदमों के साथ पहुंचा मगरमच्छ के पास और फिर

दबे कदमों के साथ पहुंचा मगरमच्छ के पास और फिर

डाउन्स द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका भाई गोल्फ की गेंद उठाने के लिए धीरे-धीरे मगरमच्छ की तरफ बढ़ रहा है। इस दौरान डाउन्स का भाई दबे कदमों से मगरमच्छ के पीछे पहुंचते हैं और फुर्ती दिखाते हुए मगरमच्छ की पूंछ से गेंद उठाकर सुरक्षित वापस आ जाते हैं। गेंद उठाते वक्त जैसे ही मगरमच्छ को थोड़ी सी आहत होती है, वह घबराकर झील में कूद जाता है।

गोल्फर्स ने मगरमच्छ को चार्ली नाम दिया है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मगरमच्छ को पहले भी इस गोल्फ क्लब में कई बार देखा जा चुका है। क्लब में खेलने वाले गोल्फर्स ने मगरमच्छ को चार्ली नाम दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। एक फेसबुक यूजर्स ने लिखा यह देखकर समझ जाइए कि क्यों महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक जिंदा रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+