कभी देखा है कार से इतना प्यार, नहीं तो, यहां देखिए
नई दिल्ली। ज्यादातर देखा गया है कि जब आप किसी सार्वजनिक जगह पर गाड़ी पार्क करने की कोशिश करते हैं तो आपको जगह ही नहीं मिलती है। पता चला आप किसी जरूरी काम के लिए गए हैं और आपका ज्यादातर समय इसी में निकल गया। चाइना के झेनझियांग में एक जनाब अपनी कार से इतना प्यार करते थे कि वो डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान लेने के लिए कार सहित जा घुसे। उनका यह स्टाइल जितना अविश्वसनीय है उतना ही हास्यास्पद भी। उनकी स्टाइल की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

जब स्टोरकीपर ने उनको देखा कि वो स्टोर के बिल्कुल बीचोंबीच कार खड़ी कर रहे हैं तो आनन फानन में काउंटर से उतरकर आए। भई साहब कार को लेकर इतने ज्यादा इनसिक्योर हो गए कि स्टोर में जाने के बाद भी नहीं उतरे। वहीं के वहीं कार में बैठे रहे। उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही सामान का ऑर्डर दिया। उसने उन साहब से बात की। साहब ने, चिप्स के बैग और योघर्ट की बॉटल मंगवाई। स्टोर कीपर जल्द से दौड़ते हुए आया और उनका ऑर्डर उन्हें सर्व किया। उनकी कार पार्क का वीडियो पीपुल्स डेली, चाइना के फेसबुक पेज पर उनका यह वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसे कई सारे लोगों ने देखा और पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications