28 बीवियों, 35 बच्चों और 128 नाती-पोतों के सामने शख्स ने की 37वीं शादी, IPS ने शेयर किया Video

28 बीवियों, के सामने शख्स ने की 37वीं शादी, IPS ने शेयर किया Video

नई दिल्ली। आपने सुना होगा कि पुराने जमाने में राजा-महाराजा कई शादियां करते थे, लेकिन क्या ऐसा आज के वक्त में संभव है? आप भी कहेंगे नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 37वीं बार शादी कर रहा है। जी हां IPS रूपिन शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बूढ़ा शख्स 37वीं बार शादी कर रहा है।

 Man marries 37th time in front of 28 wives, 35 children and 126 grandchildren, Video Viral om social media
बुढ़ापे में वो एक युवा लड़की से 37वीं शादी रचाने जा रहा है। हैरान की बात तो ये है कि उसकी 28 बीवियां, 35 बच्चे और 126 नाती-पोतों भी उसकी इस शादी में शामिल हुए। ये वीडियो तो साल 2021 का है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ा आदमी और सजी-धजी खूबसूरत दुल्हन सोफे पर बैठे हैं। उनके आसपास कई औरतें, बच्चे भीड़ लगाए खड़े हैं। सब तालियां बचा रहे हैं, गुब्बारे फोड़े जा रहा है। नाच गाना हो रहा है।

वहीं मौजूद एक महिला दुल्हन का घूंघट उठाती हैं और उसे बुजुर्ग शख्स के साथ बिठा देती है। बूढ़ा व्यक्ति और दुल्हन शांत से वहां बैठे रहते हैं, जबकि वहां मौजूद घऱवाले तालियां बजाकर, गाने गाकर नई दुल्हन का स्वागत कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस रुपिन शर्मा ने लिखा कि अब तक का सबसे साहसी व्यक्ति।

वहीं लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है, यहां एक संभालना मुश्किल है। किसी ने लिखा क्या किस्मत हैं, किसी ने लिखा इन्हें सिंगल मर जाएगा। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये वीडियो कहां का है,कब शूट किया गया । वीडियो को पिछले साल जून में पोस्ट किया गया था, लेकिन एक बार फिर से ये वीडिय़ो वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+