'प्यार की कोई सीमा नहीं होती', शख्स ने एक दिन में 3 बहनों से की शादी, पीछे थी ये खास वजह
नई दिल्ली, 4 मार्च: इन दिनों सोशल मीडिया पर लुविजो (Luwizo) नाम के एक शख्स की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्होंने एक ही दिन में तीन महिलाओं से शादी की। खास बात तो ये रही कि लुविजो नहीं बल्कि वो तीनों महिलाएं उनसे शादी करने को बेकरार थीं। जिस वजह से उन्होंने भी ये बात मान ली।

फैसला नहीं था आसान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लुविजो कांगो रिपब्लिक में रहते हैं। उन्होंने दुनिया को तब हैरान किया, जब वो एक साथ तीन बहनों से शादी करने को राजी हो गए। एक इंटरव्यू में लुविजो ने बताया कि ये आसान फैसला नहीं था। उनके माता-पिता को भी नहीं समझ आ रहा था कि वो क्या कर रहे हैं। उन्होंने बहुत कोशिश की, लेकन वो उनके हालात नहीं समझे।
Recommended Video

एक ही नजर में दिल दे बैठे
लुविजो के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया पर नताली नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। वो इतनी सुंदर थी कि वो तुरंत दिल दे बैठे। वो मिले और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया। बाद में लड़की की दो अन्य बहनें भी उनसे शादी को राजी हो गईं। इस वजह से उन्होंने कालेहे में आयोजित एक समारोह में शादी की। उनकी पत्नियों के नाम नताशा, नताली और नादेगे हैं।

अब सभी हैं खुश
एक बहन ने स्थानीय न्यूज चैनल को बताया कि जब उन्होंने उससे कहा कि उसे हम सभी से शादी करनी है, तो वो चौंक गया, लेकिन वो उनसे प्यार करता था, जिस वजह से वो मना नहीं कर पाया। 28 फरवरी को वो सभी शादी के बंधन में बंध गए और अब एक घर में रहते हैं। महिला के मुताबिक वो सभी खुश हैं। उनको लगा था कि अलग-अलग पति की वजह से वो अलग हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

माता-पिता शादी में नहीं आए
लुविजो ने भी तीनों से शादी पर खुशी जाहिर की, लेकिन उनको एक बात का दुख है। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता को ये बात नहीं पसंद आई, इस वजह से वो शादी में नहीं आए, लेकिन वो कह सकते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications