एक घंटे में 1100 पेड़ों को गले लगाकर शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सामने आया शॉकिंग Video

हाल ही में एक शख्स ने अनोखा कारनामा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अबुबकर ताहिरू नाम के छात्र ने पेड़ों को गले लगाया और रिकॉर्ड अपने नाम कर जमकर सुर्खियां बटोरीं। मगर ये काम इतना भी आसान नहीं था।

बताते चलें कि ताहिरू ने सिर्फ 1 घंटे में 1100 पेड़ों को गले लगाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो गिनीज रिकॉर्ड के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

record

इंस्टाग्राम पर घाना के छात्र का ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। जो काम इस छात्र ने किया है, वो कर पाना किसी के लिए भी असंभव होगा। मगर इसने सिर्फ 1 घंटा लिया और हजार से भी ज्यादा पेड़ों से जा लिपटा। इससे भी हैरानी की बात है कि शख्स ने रमजान के व्रत में भूखे पेट रहकर ये सारा काम किया।

इस बारे में बात करते हुए उसने कहा कि पूरे टास्क के दौरान पानी ना पीना भी अपने आप में एक चुनौती थी। खासतौर पर तब जब आप शारीरिक रूप से इतनी मेहनत कर रहे हों। हालांकि ताहिरू ने ये भी देखा कि पानी ना पीने की उनकी ललक ने इस टास्क में उनके फोकस को बरकरार रखा।

गिनीज रिकॉर्ड ने ये क्लिप शेयर किया है, जो ताहिरू के दृढ़ संकल्प को दिखाता है, क्योंकि वो एक के बाद एक पेड़ को लगातार गले लगा लेता है। इसके बाद कैप्शन देते हुए टीम ने लिखा- अबुबकर ताहिरू ने एक घंटे में 1123 में ज्यादातर पेड़ों को गले लगाया।

बताते चलें कि इस क्लिप पर इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज और 28,000 लाइक्स आए हैं। लोग ताहिरू की इस अचीवमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वहीं कई लोग इसपर हैरानी भी जता रहे हैं। ताहिरू ने इतने सारे पेड़ों को गले लगाकर न सिर्फ गनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, बल्कि एक शानदार मैसेज भी लोगों को दिया, ईकोसिस्टम को बचाए रखने का। ऐसे में हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+