अर्थी पर पड़ा शख्स अचानक पीने लगा सिगरेट, VIDEO देख छूटे लोगों के पसीने
वायरल हो रहे वीडियो में अर्थी पर लेटा शख्स सिगरेट के कश लगा रहा है। वीडियो देख कई लोगों की हंसी छूट रही है तो कई लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।

इंटरनेट की दुनिया भी अजब-गजब लोगों से भरी पड़ी है। कई बार तो ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में हो रहा है, जिसमें अर्थी पर लेटा शख्स सिगरेट के कश लगाता दिख रहा है। वीडियो में इस तरह का नजारा देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।

हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेट पर कई वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता। वहीं कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जो आंखों देखी झुठलाए भी नहीं जा सकते, और उन्हें देखकर एक बार को यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें अर्थी पर लेटे हुए शख्स के मुंह पर सिगरेट रखी, तो शख्स सिगरेट के कश लगाने लगा।
अर्थी पर लेटे शख्स के मुंह पर रखी सिगरेट
जरा सोच कर देखिये जब कोई मर जाता है तो अंतिम विदाई के समय लोगों का रोना-धोना मचा रहता है। लोग मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति की दुआएं करते हैं और पूरा माहौल गमगीन हुआ रहता है। ऐसे में जिसकी अर्थी सजी हो अगर वो ही व्यक्ति सिगरेट के कश लगाने लगे तो क्या होगा?

सिगरेट के कश लगा रहा शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स की अर्थी सजी हुई है और दूसरा आदमी आकर उसके मुंह पर सिगरेट रखता है। देखते ही देखते शख्स सिगरेट के कश लगाने लगता है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

'कौन कहता है सिगरेट जिंदगी लेती है'
इससे पहले कि आप कुछ सोचें, आपको बता दें कि वीडियो देखने से लग रहा है कि ये किसी सेट का है। या शायद कोई प्रैंक कर रहा है। सामने कैमरा लिए खड़े लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो देख एक बार को तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे। वहीं, कई लोगों के लिए तो अपनी हंसी रोक पाना भी मुश्किल हो जाएगा। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कौन कहता है सिगरेट जिंदगी लेती है।












Click it and Unblock the Notifications