देखिए क्या हुआ हाल जब मुंह में फट गई सिगरेट
ई-सिगरेट कितना खतरनाक है वो आपको इन तस्वीरों को देखकर पता चल जाएगा। शख्स में मुंह में ई-सिगरेट के फटने से उसके 7 दांत टूट गए।
नई दिल्ली। अमेरिका में एक शख्स के मुंह में ही ई-सिगरेट फट गया। मुंह में इस धमाके से युवक के 7 दांत टूट गए। उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे फौरन आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इडाहो के पोक्याटेल्लो में रने वाले एंड्र हॉल के मुंह में ई-सिगरेट फट गई। मुंह में ई-सिगरेट के वैप पैन फटने की वजह से उसके 7 दांत टूट गए। इतना ही नहीं उसके मुंह में कई इंजरी हो गई।

एंड्र हॉल ने खुद इस घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर किया है और धमाके के बाद अपने चेहरे की कई तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कहा है उन्होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसके लिए जागरुक हो सके।

फेसबुक पर उन्होंने लिखा है कि जब वो शनिवार को अपने काम के लिए तैयार हो रहे थे कि तभी ई-सिगरेट उनके मुंह में फट गया। एंड्र ने कहा है कि इस धमाके में उनके सात दांत तो गए हैं, साथ ही साथ उनके मुंह में और गले में चोटें आई हैं। उन्हें पिछले कई दिनों आईसीयू में भर्ती रहना पड़ रहा है।आपको बता दें कि सिगरेट के मुकाबले ई-सिगरेट कई गुना ज्यादा खतरनाक है। जापान में हुए रिसर्च के मुतबिक साधारण तंबाकू के मुकाबले ई सिगरेट में 10 गुना ऐसे तत्व होते हैं, जिनसे कैंसर कई गुणा अधिक होती है।












Click it and Unblock the Notifications