दो गर्लफ्रेंड के साथ एक ही छत के नीचे रहता है शख्स, कुछ ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
मजायाह अपनी दो गर्लफ्रेंड्स स्टेफनी और रोजा के साथ एक ही छत के नीचे रहता है। दोनों लड़कियों को साथ रहने में किसी तरह की परेशानी नहीं है।
अकसर लोगों के रिलेशनशिप में अनबन देखने को मिलती है। कई कपल ऐसे हैं, जिनकी लाइफ में जब कोई तीसरा आ जाता है, तो रिश्ता खराब होना तो जाहिर सी बात है। ऐसे में या तो सुलह हो जाती है या फिर रिश्ता ही खत्म। लेकिन जरा सोचिये, एक लड़का एक नहीं बल्कि अपनी दो-दो गर्लफ्रेंड्स को लेकर चर्चा में है। दिलचस्प बात तो ये है कि ये तीनों साथ में खुशी-खुशी रह भी रहे हैं। हालांकि, इस अजीब रिलेशनशिप को लेकर तीनों को ही लोगों की तरह-तरह की बातें भी सुनने को मिलती हैं। लेकिन थ्रपल को इस चीज का कोई फर्क ही नहीं पड़ता।

खुशी से रहते हैं तीनों
मजायाह, स्टेफनी और रोजा तीनों साथ में खुशी-खुशी रहते हैं। सबसे पहले मजायाह की जिंदगी में स्टेफनी थी। दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया और वे अलग हो गए।

ब्रेकअप के बाद रोजा की हुई एंट्री
ब्रेकअप के बाद मजायाह की जिंदगी में रोजा की एंट्री हुई। मजायाह को स्टेफनी के बाद रोजा से प्यार हुआ और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लेकिन तभी स्टेफनी फिर से मजायाह की जिंदगी में वापस आ गईं। वे मजायाह की तरफ अट्रैक्ट हुईं। इसके बाद स्टेफनी ने साथ में रहने की इच्छा जाहिर की।

स्टेफनी की हुई वापसी
फिर इसके बाद रोजा को ये बात पता लगी तो तीनों ने आपस में बैठ कर इस मुद्दे पर बातचीत की। इसके बाद तीनों आपस में रहने के लिए सहमत भी हो गए और साथ में रहना शुरू कर दिया।
शानदार है मजायाह की कहानी का वीडियो
Truly नाम के यूट्यूब चैनल में मजायाह, स्टेफनी और रोजा की जिंदगी पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें तीनों की जिंदगी के किस्सों के बारे में बताया गया है। साथ ही इसमें ये भी बताया गया है कि कैसे इन तीनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। तीनों के बीच आज के समय में काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है।

बाईसेक्शुअल हैं रोजा
स्टेफनी संग ब्रेकअप के बाद मजायाह को रोजा से प्यार हुआ। लेकिन कुछ वक्त बाद स्टेफनी उनकी जिंदगी में फिर से वापस आ गईं। इसके बाद से तीनों साथ में रह रहे हैं। रोजा का कहना है कि वे बाईसेक्शुअल हैं और उन्हें मर्द और औरत दोनों में ही दिलचस्पी है।

प्रेग्नेंट स्टेफनी को मिलता है मां का सपोर्ट
इस थ्रपल के 8 बच्चे हैं। और मजायाह की पहली गर्लफ्रेंड स्टेफनी प्रेग्नेंट हैं। स्टेफनी की मां का भी उन्हें पूरा सपोर्ट मिलता है। वे कहती हैं कि वे अपनी बेटी का पूरा समर्थन करती हैं।

लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देता ये थ्रपल
समाज की बात करें, तो इस तरह की चीजें सोसाइटी में कभी भी एक्सेपटेबल नहीं रही हैं। हालांकि, इन तीनों थ्रपल को इस चीज से कोई शिकायत ही नहीं है। तीनों साथ में एक अच्छा जीवन बिता रहे हैं। इसके साथ ही भले ही लोग तीनों के बारे में भद्दी बातें कहते हों, लेकिन उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications