एक ड्रिंक की वजह से हो गया सिर में छेद, आप भी पीते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
कहा गया है कि किसी भी चीज को सीमित मात्रा में ही खाना-पीना चाहिए। एक शख्स ने भी एक ड्रिंक का इतना सेवन कर लिया था कि इससे उसके सिर में छेद हो गया। सुनकर यकीन नहीं हुआ न! लेकिन ये सच है।
नई दिल्ली। कहा गया है कि किसी भी चीज को सीमित मात्रा में ही खाना-पीना चाहिए। अगर इसका ज्यादा सेवन किया गया तो ये नुकासनदायक हो सकता है। एक शख्स ने भी एक ड्रिंक का इतना सेवन कर लिया था कि इससे उसके सिर में छेद हो गया। सुनकर यकीन नहीं हुआ न! लेकिन ये सच है। एक शख्स ने एनर्जी ड्रिंक का इतना सेवन कर लिया था कि इसने आदमी के सिर में हमेशा के लिए एक छेद कर दिया। अब उसे पूरी जिंदगी ऐसी ही बितानी पड़ेगी।


एनर्जी ड्रिंक के कारण हुआ सिर में छेद
ब्रायना नाम की एक महिला ने फेसबुक पेज पर अपनी कहानी शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एनर्जी ड्रिंक की वजह से उनके पति के सिर में छेद हो गया। इस घटना के बाद से दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।

कई ऑपरेशन के बाद बची जान
ब्रायना के पति ऑस्टिन पर काम का काफी प्रेशर था। घर आने-जाने में भी काफी वक्त लग जाता था। इसलिए स्ट्रेस से निपटने के लिए उन्होंने ने भी बाकी लोगों की तरह एनर्जी ड्रिंक का सहारा लिया। लेकिन ऑस्टिन ने जरूरत से ज्यादा ही एनर्जी ड्रिंक पी ली जिसके कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। ऑस्टिन के कई बड़े ऑपरेशन हुए। वो कुछ समय तक कोमा में भी रहे।

ब्रायना ने भी लड़ी साथ में लड़ाई
ऑपरेशन के बाद ऑस्टिन के सिर में इस तरह से छेद हो गया था। ऑस्टिन को दो हफ्तों तक अस्पताल में ही रखा गया। जब ऑस्टिन के साथ ये हादसा हुआ, तब ब्रायना प्रेगनेंट थीं और उनकी डिलवरी डेट भी नजदीक ही थी। ब्रायना ने ऑस्टिन की देखभाल के साथ ही अपने बच्चे को जन्म दिया।

ऑस्टिन के प्यार ने दी ब्रायना को हिम्मत
ब्रायना ने लिखा कि ये वक्त उनके लिए आसान नहीं था। डिलवरी के वक्त वो ऑस्टिन का साथ चाहती थीं लेकिन ऑस्टन तब कोमा में थे। ब्रायना बच्चे के साथ-साथ अपने पति का भी ध्यान रख रही हैं। सही कहा गया है... प्यार शख्स को हर परेशानी से लड़ने की हिम्मत देता है। ब्रायना की कहानी इस बात का जीता-जागता सबूत है।












Click it and Unblock the Notifications