अच्छी खासी कंपनी में मैनेजर का पद छोड़ ऊबर ड्राइवर बना शख्स, लोग बोले- 'बेंगलोर में सब पॉसिबल...'
Manager Become rapido Driver: भारत की स्टार्टअप राजधानी बेंगलुरु अपनी अनूठी संस्कृति और आकर्षण के लिए जाना जाता है जहां देश भर से कई युवा रोजगार की तलाश में आते हैं। शहर से अकसर कई ऐसी घटनाएं उजागर होती हैं, जो केवल वहीं हो सकती हैं। हाल ही में एक और कहानी सामने आई है, जिसे सुनने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
कहानी है एक ऐसे शख्स की, जो एक अच्छी खासी कंपनी में काम करता था। शख्स कॉर्पोरेट मैनेजर की पोस्ट पर था मगर उसने ये नौकरी छोड़कर रैपिडो ड्राइवर बनना सही समझा। आज उसकी कहानी हर किसी को चौंका रही है।

कंपनी में मैनेजर बनने में किसी भी शख्स को अच्छा खासा समय लगता है। अच्छे खासे एक्सपीरियंस के बाद ही कोई भी कंपनी में मैनेजर के पद पर आता है। ऐसे में जरा सोचिये अगर कोई इस पद और नौकरी को लात माकर ऐसे पेशे में घुसे, जिसे कोई भी शख्स भी कर सकता है, तो कैसा लगेगा?
शक्स ने अच्छी खासी कंपनी छोड़ ऊबर ड्राइवर बनने का फैसला लिया ताकि वो लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचा सके। शख्स ने खुद इस बात का खुलासा किया। जब राइड करने वाली महिला को पता चला कि ड्राइवर पहले एक अच्छी खासी कंपनी में मैनेजर रह चुका है तो उसके भी होश उड़ गए।
इस बीच, बेंगलुरु की एक और घटना में एक एक्स उपयोगकर्ता ने खुलासा किया कि एक कैब ड्राइवर ने बाजार में अपना राइड-शेयरिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया है और उसी को बढ़ावा दे रहा है। वे उद्योग जगत की दिग्गज कंपनियों उबर और ओला से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। ये पोस्ट द बेंगलुरु मैन नाम के एक यूजर ने शेयर किया था।
श्रुति नाम की एक हिला ने ने रैपिडो ऐप के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया। जवाब में, कंपनी ने आभार व्यक्त किया और भविष्य में कंफर्टेबल राइड की इच्छा व्यक्त की।
रैपिडो ने लिखा, हाय श्रुति, हम अपने कैप्टन के प्रति आपके दयालु शब्दों के लिए आभारी हैं। आपकी पोस्ट पढ़ने के बाद, हम असल में खुश हैं और हमें उम्मीद है कि हमारे साथ आपकी आगामी यात्रा आनंददायक होगी। रैपिडो के साथ सवारी करते रहें। कृपया बेझिझक हमसे संपर्क करें भविष्य में किसी भी सहायता के लिए डीएम करें।
पोस्ट को कुछ दिनों पहले शेयर किया गया था और इसे कई लोगों ने लाइक और शेयर भी किया हुआ है। एक यूजर ने इसे शानदार बताया तो दूसरे ने कहा कि ये काफी हैरत भरा है।












Click it and Unblock the Notifications