मरी मां को जिंदा करवाना चाहता था बेटा, 'आत्मा डलवाने' के लिए 4 दिन तक रखा शव
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे को अपनी मां की मौत इतना गहरा सदमा लगा, कि उसने कई दिन तक लाश को घर में ही रखा। लड़के का कहना था कि वो मां के शव में आत्मा डलवाएगा।


बर्फ की सिल्ली पर रखा शव
जनरलगंज इलाके का रहने वाला विकास अपनी मां के पास कानपुर आया हुआ था। उसी दौरान 75 वर्षीय शांति देवी सिर में चोट लगने से घायल हो गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने शांति देवी को मृत करार दे दिया। अपनी मां की मौत से विकास को इतना गहरा सदमा लगा कि उसने अंतिम संस्कार की तैयारी के बजाय घर में बर्फ की सिल्ली पर शव को रख दिया।

शव में आत्मा डलवाना चाहता था बेटा
विकास अपनी मां के शव में आत्मा डलवाना चाहता था। इसलिए शव को मुंबई ले जाने के लिए वो कानपुर रेलवे स्टेशन भी गया, लेकिन वहां के अधिकारियों ने बिना डेथ सर्टिफिकेट के शव ले जाने से मना कर दिया। विकास किसी तरह अपनी मां के शव को मुंबई पहुंचाना चाहता था, इसी कारण वो रोजाना शव को नई सिल्ली पर रखने लगा। शव को बर्फ की सिल्ली पर पड़े 4 दिन हो गए थे और घर के आसपास काफी बदबू भी आने लगी थी।

आसपास के लोगों ने की शिकायत
बदबू इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि आसपास रह रहे लोगों को विकास पर शक हुआ। जब शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने पाया कि घर पर डाला लगा है। पुलिस किसी तरह विकास को स्टेशन से पकड़कर घर लाई तो वो चिल्लाने लगा कि उसकी मां मरी नहीं है और वो शव में आत्मी डलवाएगा।

तो दाह संस्कार कराएगी पुलिस
पुलिस ने किसी तरह शव को अपनी निगरानी में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि अगर विकास ने शुक्रवार तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया, तो पुलिसवाले ही इस काम को अंजाम देंगे। इतने दिन सिल्ली पर पड़े रहने के कारण शव में कीड़े भी लग गए थे।












Click it and Unblock the Notifications