पीठ दर्द से निपटने के लिए इस व्यक्ति ने अपने वीर्य को शरीर में किया इंजेक्ट
नई दिल्ली। काफी समय से एक व्यक्ति अपनी पीठ के दर्द से जूझ रहा था, कई जगह इलाज कराने के बाद जब उसे राहत नहीं मिली तो उसने इससे निपटने का नया तरीका निकाला। व्यक्ति ने खुद पीठ दर्द का इलाज करने का फैसला लिया और उसने ऐसा तरीका इजाद किया जिसे शायद ही पहले किसी ने अपनाया हो। व्यक्ति ने पीठ के दर्द को खत्म करने के लिए अपने ही वीर्य को इंजेक्शन के माध्यम से शरीर में इंजेक्ट करता था। इस व्यक्ति हर माह इस तरीके को अपनाया।

यह पहला मामला
डबलिन के टैलेग यूनिवर्सिटी अस्पताल के डाक्टरों को यह तरीका अब भी चकित कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने इस तरह का पहला मामला सुना है। यहां एक व्यक्ति अपनी पीठ में दर्द की शिकाय और हाथ में सूजन की शिकायत लेकर आया था। व्यक्ति ने बिना किसी की सलाह लिए यह तरीका अपनाया था। व्यक्ति ने ऑनलाइन हाइपोडर्मिक सुई को मंगाया और हर महीने डेढ़ साल तक इंजेक्शन लगाता रहा। लेकिन यह तरीका व्यक्ति के काम नहीं आया।

'हाथ में अपने वीर्य का इंजेक्शन लगाता था'
जब व्यक्ति ने एक भारी भरकम सामान उठाया तो उसे काफी अधिक दर्द होने लगा जिसके बाद वह वह डॉक्टर के पास पहुंचा। जिस हाथ में वह अपने वीर्य का इंजेक्शन लगाता था वह काफी सूज गया था और लाल पड़ गया था। एक्स रे में यह बात सामने आई है कि हाथ के अंदर हवा चली गई है क्योंकि वीर्य उतकों के जरिए बाहर आने लगा है। डॉक्टरों ने मरीज को कुछ दवाएं दी, जिसके बाद अस्पताल में मरीज को काफी हद तक आराम मिला। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे चेतावनी दी कि वह वह अपनी नसों में इस तरह का कुछ भी इंजेक्ट नहीं करे।

कहां से आया सुझाव
यह पूरा मामला आइरिश मेडिकल जर्नल में छपा है, जिसमे इस केस की जानकारी साझा की गई है। हालांकि इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि आखिर व्यक्ति को यह तरीका कहां सूझा और किसके कहने पर उसने इस तरीके को अपनाया। इससे पहले भी पिछले वर्ष इस तरह का एक मामला सामने आया था जब एरोन ट्रेविक ने फेसबुक लाइव के दौरान खुद को इंजेक्शन लगाया ता। जिसके कुछ महीने बाद वॉशिंगटन में स्पा रूम में व्यक्ति की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications