अच्छी बॉडी के चक्कर में युवक ने लगवाए बैन हुए इंजेक्शन, प्राइवेट पार्ट में आ गईं यह दिक्कतें

इंदौर, मार्च 15। अधिकतर युवाओं पर अच्छी बॉडी बनाने का जुनून सवार होता है और इसके लिए वो जिम जाना पसंद करते हैं, लेकिन आजकल जिम के साथ-साथ अच्छी बॉडी बनाने के लिए कई तरह के सप्लीमेंट, प्रोटीन और दवाई-इंजेक्शन मार्केट में आ गए हैं, जिनका इस्तेमाल युवा करते हैं। जिम ट्रेनर की ओर से इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह कितने घातक होते हैं इसका एक ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां एक युवक ने अच्छी बॉडी के लिए जिम ट्रेनर की ओर से बताया गया इंजेक्शन लगवा लिया। इसके बाद उस युवक के प्राइवेट पार्ट में तकलीफ होना शुरू हो गई।

Gym trainer

इंजेक्शन लेने के बाद प्राइवेट पार्ट में हुई दिक्कत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला इंदौर के एमआईजी थानाक्षेत्र का है। यहां एक जिम ट्रेनर ने एक 20 साल के युवक को मसल्स और स्टेमिना बढ़ाने के लिए एक इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी और उस युवक ने वो इंजेक्शन लगवा लिया। उस युवक ने जो इंजेक्शन लगवाया था वो प्रतिबंधित था। ऐसे में उसे लगवाने के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो गया।

युवक ने पुलिस ने दर्ज कराया केस

जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित इंजेक्शन लेने के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट में जलन होना शुरू हो गई और उसे टॉयलेट जाने में दिक्कत होने लगी। जब युवक तकलीफ से बहुत परेशान हो गया तो उसने पुलिस थाने जाकर जिम ट्रेनर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पीड़ित ने बताया है कि इंजेक्शन के बदले आरोपियों ने कई हजारों रुपए उससे ले लिए थे।

यह हैं मामले के आरोपी

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में आरोपी जिम ट्रेनर सोनू खान और उसका भाई रईस खान है। इन दोनों के ही खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+