Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ये कैसा पागलपन है! सिर्फ दो इंच कद बढ़वाने के लिए दर्दनाक प्रक्रिया से गुजरा शख्स, ऑपरेशन के बाद बयां किया हाल

साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज के समय में कुछ भी असंभव नहीं लगता। इस दुनिया में सब कुछ हो सकता है। लोग पतले से मोटे हो सकते हैं, मोटे से पतले हो सकते हैं। काले से गोरे भी हो सकते हैं। कई तरह के ऐसे लेजर ट्रीटमेंट्स करवाए जा सकते हैं, जो आपको बदलकर रख सकते हैं। वैसे तो पुराने समय में लोग मेहनत कर खुद को बदलने पर भरोसा रखते थे लेकिन बदलते वक्त के साथ सबको अच्छा दिखने के लिए कोई शॉर्टकट चाहिए। इसी शॉर्टकट को अपनाना एक शख्स को तब भारी पड़ गया जब उसने अपनी हाइट बढ़ाने के लिए दर्दनाक ऑपरेशन करवा लिया।

एर्फेसोन कोश नाम के एक शख्स की हाइट पहले 5.6 इंच थी। लेकिन उसे अपनी हाइट बढ़ानी थी, जिसके लिए सिर्फ दो इंच और लंबा होने के लिए शख्स ने एक ऑपरेशन करा लिया। दर्दनाक प्रक्रिया के बाद भले ही उसकी हाइट 2 इंच बढ़कर 5.8 इंच हो गई हो लेकिन अब उसने अपना दर्द बयां किया है।

height

शख्स ने इसे दुनिया का सबसे दर्दनाक ऑपरेशन बताया है। उसका कहना है कि ऑपरेशन करवाने के बाद कई रातों तक वो सो ही नहीं सका। रात को जब भी सोने की कोशिश करता तो उसे इतना दर्द होता, जो सहन भी नहीं किया जा सकता था। उसे सर्जरी के बाद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उसे भयंकर दर्द होने लगता था और वो रात भर सो नहीं पाता था। दर्द के चलते उसकी नींद ही धीरे धीरे गायब होने लगी थी। इसके बाद हैरतअंगेज खुलासा करते हुए शख्स ने बताया कि ये ऑपरेशन दर्दनाक होने के साथ-साथ महंगा भी था।
एफेर्सोन कोश को ये सर्जरी करवाने के लिए एक करोड़ रुपया खर्च करना पड़ा। हालांकि, उसने 4 महीने पहले इस दर्दनाक सर्जरी को करवाया था। इसके बाद से उसकी हाइट बढ़ गई है और वो थोड़ा और लंबा हो गया है। अब सर्जरी के इतने समय के बाद वो आराम से चल फिर भी सकता है और फुटबॉल भी खेल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+