लॉकडाउन में मिठाई खाने की लगी तलब, तो कुछ इस अंदाज में मिठाई खरीदने निकला शख्स, वीडियो वायरल
बंगाली लोग खाने से और मिठाई से बेतहाशा प्यार करते हैं। इतना प्यार की एक लड़के को जैसे ही मिठाई खाने की तलब लगी वह बेखौफ होकर लॉकडाउन में भी सड़क पर मिठाई खरीदने के लिए निकल गया।
कोलकाता, 17 मई। बंगाली लोग खाने से और मिठाई से बेतहाशा प्यार करते हैं। इतना प्यार की एक लड़के को जैसे ही मिठाई खाने की तलब लगी वह बेखौफ होकर लॉकडाउन में भी सड़क पर मिठाई खरीदने के लिए निकल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप सोच रहे होंगे कि इस छोटी सी बात के लिए वीडियो क्यूं वायरल हो रहा है। जनाब वीडियो इस वजह से वायरल नहीं हो रहा कि वह लॉकडाउन में मिठाई खरीदने के लिए निकल गया बल्कि वीडियो तो मिठाई खरीदने के लिए जाते वक्त उसने अपने गले में जो नोट लटका रखा था उसकी वजह से वायरल हो रहा है। आईए जानते हैं कि क्या लिखा था उस नोट में...

लॉकडाउन को ताक पर रखकर निकला मिठाई खरीदने
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के कारण फिलहाल लॉकडाउन लागू है। ऐसे में एक व्यक्ति को मिठाई की ऐसी तलब लगी की वह लॉकडाउन को ताक पर रखकर मिठाई खरीदने के लिए निकल गया। हालांकि बंगालियों की मिठाई के प्रति चाहत को देखते हुए मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। तो संभव है कि शायद उसने लॉकडाउन के नियमों को न तोड़ा हो।

पुलिस से हुआ सामना
यह वीडियो पश्चिम बंगाल के चंदन नगर का है। वीडियो में एक आदमी बड़े आराम बड़े टहलता हुआ जा रहा है। तभी उसे एक पुलिस वाला रोक लेता है। हैरानी की बात ये है कि वह पुलिस को देखकर बिल्कुल भी नहीं डरता।

पुलिस को दिखाया गले में लटका नोट
जैसे ही पुलिस वाले ने उससे पूछा कि कहां जा रहे हो तो व्यक्ति ने अपने गले में लटका नोट आगे कर दिया, जिसपर बंगाली में लिखा था 'मिठाई खरीदने जा रहा हूं।' लोगों को व्यक्ति का यह अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है और उसकी वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। आप भी देखें वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications