लगातार खांसी होने के बाद डॉक्टर के पास गया शख्स, स्कैन करने पर डॉक्टरों के भी उड़े होश
Tapeworms in body: वायरल मामले में एक मरीज के शरीर के अंदर से एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों टेपवर्म मिले। जब लगातार खांसी के बाद शरीर की जांच की गई, तो इसका पता चल सका।

Man having dozens of tapeworms: कभी-कभी अचानक ही पेट में दर्द सा उठने लगता है। तो ऐसे में कई दफा हम इसे नॉर्मल या फिर गैस का दर्द समझकर कोई दवा लेने लगते हैं। पेनकिलर लेने के बाद दर्द ठीक भी हो जाता है लेकिन फिर कुछ समय बाद ये दर्द आपको सताने लगता है।
हैरान कर देने वाले मामले
कई बार इस दर्द का कारण पेट में पल रहा कोई परजीवी भी हो सकता है। जी हां! सालों से इंटरनेट पर भी डरावने रिजल्ट्स का खुलासा करने वाले टेस्ट की कहानियां सामने आई हैं। पेट के अंदर से सॉलिड चीजें निकालने से लेकर मरीज की आंखों से जीता जागता कीड़ा निकलाने तक... कई बार इन ऑपरेशनों ने रोंगटे खड़े करके रख दिए हैं।
लगातार हो रही थी खांसी
अब जो हाल ही में मामला सामने आया है, उसमें शख्स को लगातार खांसी होने के बाद इलाज कराने वो अस्पताल गया। लेकिन इसके बाद उसके होश उड़ गए जब पता चला कि शरीर में एक नहीं दो नहीं बल्कि दर्जनों फीताकृमि (टेपवर्म) हैं।
एक्सरे के बाद उड़ गए होश
चौंकाने वाले इस मामले का उस वक्त खुलासा हुआ, जब डॉक्टरों ने मरीज के शरीर का एक्स रे किया। ब्राजील के साओ पाउलो में अस्पताल दास क्लिनिकल बोटुकातु के डॉक्टर डॉ विटोर बोरिस पी. डी सूजा ने ट्विटर पर हैरत भरे इस स्कैन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद ये वायरल ही हो गईं। टेस्ट और स्कैन से पता चलता है कि शख्स सिस्टसरकोसिस से पीड़ित था। ये टेपवर्क से होने वाली बीमारी है।
कैसे घुसता है शरीर में टेपवर्म?
आमतौर पर टेपवर्म दूषित खाने और पानी पीने की वजह से होता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र सीडीसी का कहना है कि ये संक्रमण तब होता है, जह कोई शख्स टेपवर्म के अंडे निगल जाता है। ये मांसपेशियों और मस्तिष्क के ऊतकों में प्रवेश करते हैं और वहां सिस्ट बनाते हैं। टेपवर्म के अंडे वयस्क कृमियों से संक्रमित व्यक्ति कि मल में मौजूद होते हैं। इस स्थिति को टेनियासिस कहा जाता है।
WHO ने बोली ये बात
हालांकि, ये अकसर खराब पके हुए सूअर के मांस को खाने से होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ये स्थिति अलग-अलग तरह के टेपवर्म के कारण पैदा हो सकती है। कई बार ये इतना गंभीर नहीं होता और इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन टीनिया सोलियम के रूप में पाया जाने वाला एक प्रकार गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।
एक महीने से हो रहा था दर्द और फिर...
डॉक्टर्स ने बताया कि कुछ समय पहले एक शख्स एक महीने से भी अधिक वक्त से दर्द में जी रहा था। जब उसकी जांच की तो पता चला कि उसे टेपवर्म के संक्रमण से होने वाली परजीवी बीमारी टेनियासिस है। लेकिन जब उसके शरीर के कुछ अंगों को स्कैन किया गया तो नतीजे काफी चौंकाने वाले थे। दरअसल, शख्स के दिमाग, छाती और फेफड़ों में 700 से भी ज्यादा टेपवर्म थे।












Click it and Unblock the Notifications