कर्मों का फल! सबको पछाड़कर आगे जाना चाहता था शख्स, गलत लेन में गाड़ी चलाना ऐसे पड़ा भारी

Viral Bengaluru Video: अगर बड़े बुजुर्गों ने ये बात कही है कि कर्मों का फल मिलता है और वो इसी दुनिया में मिलता है, तो इस बात में कोई दोराय नहीं है। बेंगलुरू के वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

इंटरनेट वैसे तो कई ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है, जहां कर्मा देखने को मिलता है। लेकिन हालिया क्लिप में एक शख्स कार लेकर दूसरों की परवाह किए बगैर जानबूझकर गलत लेन में चला जाता है। इस बीच सारे वाहन धैर्य के साथ सही लेन में इंतजार कर रहे थे।

Bengaluru

हालांकि, जैसे ही एक बस ने उसका रास्ता रोका, हालात एकदम से बदल गए। ऐसे में कार वाले को तुरंत सही लेन में अपनी कार को लेकर जाना पड़ा। इस घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video

      कर्मों का फल! सबको पछाड़कर आगे जाना चाहता था शख्स, गलत लेन में गाड़ी चलाना ऐसे पड़ा भारी

      भारी पड़ा जल्दी जाने का चक्कर
      वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जल्दी जाने के चक्कर में अपनी लेन से दूसरी लेन में आ गया। इस बीच सामने से एक बस आई और फिर कार को रिवर्स लेना पड़ गया। ये इंस्टेंट कर्मा का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया, जो कि सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

      कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
      बतातें चलें कि वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कहा कि हम बेंगलुरू के ट्रैफिक से तंग आ चुके हैं। एक ने कहा कि मैं भी होता तो ऐसा ही कुछ करता। इसके बाद एक शख्स ने उस गाड़ी को नोटिस किया, जो सबसे आगे थी। उसमें एक शख्स गाड़ी के ऊपर बैठा हुआ है। ऐसे में यूजर ने कहा कि क्या आपने इस आदमी को नोटिस किया? ये किस गाड़ी को चला रहा है?

      लोगों को खूब पसंद आया क्लिप
      एक ने कहा कि ये हरियाणा की नेमप्लेट है। ऐसे में साफ पता लग जाता है कि बंदा ऐसा क्यों कर रहा होगा। एक ने कहा कि ऐसे आश्चर्यजनक वीडियोज पसंद आते हैं। एक ने कहा कि क्या ऐसी हरकतें बस ड्राइवर भी करते हैं? एक ने कहा कि जैसे इस बस ड्राइवर ने किया, ऐसा ही मैंने भी एक समय पर किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+