टैटू की दीवानगी ने कहीं का नहीं छोड़ा! चेहरा देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार इनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हालिया वीडियो को देखकर भी लग रहा है।
टैटू के शौकीन लोगों की तो कोई कमी नहीं है। कई बार लोग बैक पर तो कई बार हाथों पर टैटू करवाना पसंद करते हैं। ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने चेहरे को भी नहीं छोड़ा होता। लेकिन वायरल वीडियो में शख्स ने जिस तरह का टैटू करवाया है, उसपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है।
(वीडियो-नीचे)

15 मिलियन व्यूज वाले इस वायरल वीडियो में एक टैटू करने वाली महिला ने अपने कस्टमर की डिमांड पर उसके चेहरे पर चश्मे का फ्रेम बना दिया। कैप्शन में लिखा है कि अगर आप भी अपना चश्मा बार-बार खो देते हैं तो ऐसा ही कुछ करने का विचार अच्छा है।
Recommended Video
वीडियो जैसे ही पोस्ट हुआ, इसके तीन दिन में ही इसे 15 मिलियन लोगों ने देखा। कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि ये वीडियो रियल भी है क्योंकि इस तरह से अपने चेहरे के साथ भला कोई कैसे खिलवाड़ कर सकता है। कोई कैसे इतने बड़े चश्मे के फ्रेम का टैटू बनवा सकता है वो भी चेहरे पर। कई लोगों ने इसे फनी बताया को कईयों ने माना कि ये खतरनाक हो सकता है क्योंकि ऐसा करने पर शख्स की आंखों की रोशनी तक जा सकती है।
एक यूजर ने कहा कि प्लीज कह दो कि ये रीयल नहीं है। प्लीज ये बोल दो कि ये मजाक है ताकि मैं सो सकूं। मैं तो परेशान था अपने टैटू बनवाने पर लेकिन जब मैंने ये देखा तो मुझे थोड़ा सुकून मिला। एक टैटू बनवाने के शौकीन शख्स ने कहा कि टैटू रीयल तो लग ही नहीं रहा है क्योंकि फ्रैश टूटू से हमेशा स्किन सूजी हुई सी लगती है और अकसर लाल भी हो जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो...
यूजर ने फिर आगे कहा कि ये टैटू रियल है ही नहीं। फ्रेश टैटू से हमेशा स्किन रेड हो जाती है। ये ऐसे ही बनाया हुआ है। फेक है ये। इसके बाद कई लोगों ने इस टैटू को फेक बताया। लोगों को जल्द ही वीडियो देखकर समझ आ गया कि ये सिर्फ वायरल होने के लिए किया गया है। क्योंकि असली टैटू और नकली टैटू में बहुत ही ज्यादा फर्क होता है।












Click it and Unblock the Notifications