गर्लफ्रेंड के सामने रईसी दिखाने के चक्कर में वेटर को दी मोटी टिप, पैसे वापस मांगने लौटा तो गरीबी की खुली पोल

न्यूयॉर्क, 27 मई। अपनी पहली डेट पर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए लड़के क्या कुछ नहीं करते, कई लोग तो दिखावे के लिए अपनी हैसियत से कहीं ज्यादा जेब ढीली कर देते हैं, लेकिन बाद में जब लड़की भाव नहीं देती तो उन्हें अपनी भूल का पछतावा होता है। हालांकि हमारा यह मामला इससे थोड़ा अलग है लेकिन काफी दिलचस्प है। दलअसल, अपनी प्रेमिका को एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाने लेकर गए युवक ने बड़ा दिल दिखाने का प्रयास किया और वेट्रेस को भारी-भरकम टिप दे दी।

वेट्रेस ने खोली डेट पर आए शख्स की पोल

वेट्रेस ने खोली डेट पर आए शख्स की पोल

हद तो तब हो गई जब प्रमिका के जाने के बाद युवक रेस्टोरेंट वापस गया और टिप के दिए हुए पैसों को लौटाने के लिए बहस करने लगा। अपना नाम छिपाए जाने की शर्त पर अमेरिका की रहने वाली वेट्रेस ने उस घटना की पूरी कहानी बयां की। वेट्रेस ने कहा, 'दिखने में वह काफी सुंदर और आकर्षक था, व्यवहार से भी शख्स काफी अच्छे शिष्टाचार वाला दिखाई दे रहा था।'

जरूरत से ज्यादा अच्छा बनने की कोशिश की

जरूरत से ज्यादा अच्छा बनने की कोशिश की

वेट्रेस ने आगे कहा, 'उसने मेरा उत्साह बढ़ाया और तारीफ की, हर बार जब मैं पानी देने या टेबल पर जांच करने आती तो वह मुझे हर बार बड़े ही प्यार से धन्यवाद कहता। वह खुद को ऐसा कस्टमर दिखा रहा था जिसा कि हम सपने में सोचते हैं, वह जरूरत से ज्यादा खुद को अच्छा दिखा रहा था। उसने अपने साथ आई महिला से कहा कि जब तुम मेरे साथ हो तो तुम्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है बेब, फिर उसने अपना क्रेडिट कार्ट मुझे दे दिया।'

100 डॉलर का टिप देकर किया हैरान

100 डॉलर का टिप देकर किया हैरान

वेट्रेस बताती हैं, 'मैंने उनके द्वारा किए गए ऑर्डर का बिल काटा जो कि 289 डॉलर (20,980 भारतीय रुपया) था। उसने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए ऑर्डर के बिल के साथ 100 डॉलर का टिप भी दिया। उनसे मेरी सर्विस के लिए मुझे धन्यवाद दिया और इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आज उनकी रात कितनी प्यारी थी। रेस्टोरेंट से जाने के कुछ देर बात वह शख्स वापस लौट के आता है, इस बार उसके साथ लड़की नहीं थी।'

टिप के बाकि पैसे वापस लेने आया शख्स

टिप के बाकि पैसे वापस लेने आया शख्स

शख्स ने वेट्रेस से कहा, आप अपनी टिप 20 डॉलर ले लीजिए और बाकि के पैसे लौटा दीजिए। वेट्रेस हैरान रह गई उनसे पुष्टि करने के लिए फिर पूछा, आप अपनी टिप को एक सौ डॉलर से बीस डॉलर में संशोधित करना चाहते हैं। शख्स ने कहा, हां। वेट्रेस ने बताया कि बिल पर कस्टमर के साइन होते हैं इसलिए उसे टिप कई नई रसीद पर भी साइन करना था, इस बीच उसकी गर्लफ्रेंड सड़क पार खड़ी थी।

वेट्रेस ने ऐसे चखाया मजा

वेट्रेस ने ऐसे चखाया मजा

लड़का साइन किए बिना वहां चला गया। वेट्रेस ने उसे मजा चखाने के लिए उसकी पीछे-पीछे भागी गई और उसकी गर्लफ्रेंड के सामने रसीद पर साइन करने के लिए मजबूर किया। इस बीच वह ऐसा दिखा रहा था जैसे कुछ जानता ही ना हो, लेकिन वेट्रेस ने भी हार नहीं मानी और कहा, सर आपके टिप को 100 डॉलर से कम कर के 20 बीस डॉलर कर दिया है कृपया रसीद पर हस्ताक्षर कर दें। अंत में युवक को साइन करना पड़ा और उसकी असलियत जानने के बाद गर्लफ्रेंड ने भी उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: OMG Video: ओडिशा के समुद्र तट पर आई कछुओं की सुनामी, एक्सपर्ट्स ने बताया लॉकडाउन का असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+