शख्स ने ऑनलाइन खरीदी पुरानी अलमारी, घर आकर खोला तो निकल पड़ा खजाना

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: आज के दौर में जहां लोग एक दूसरे के संपत्ति को हथियाने के लिए हदें पार कर देते हैं। ऐसे में गलती से मिले लाखों रुपए कोई शख्स वापस करने पहुंच जाए तो ये हैरान कर देने वाली घटना कही जाने लगती है। ऐसा ही एक मामला जर्मनी में देखने को मिला है। जहां एक शख्स गलती मिले लाखों रुपए को वापस लौटाने के लिए पुलिस के पास पहुंच गया। उस शख्स की इस ईमानदारी ने हर किसी को कायल कर दिया। दरअसल इस शख्स ने ई-बे नाम की एक कमर्शियल साइट से किचेन के कैबिनेट खरीदे थे। जब उनसे उन्हें घर ले जाकर खोला तो उसमें उसे लाखों रुपए रखे हुए मिले।

थॉमस तुरंत सारा कैश लेकर थाने पहुंचे

थॉमस तुरंत सारा कैश लेकर थाने पहुंचे

जर्मनी के थॉमस हेलर ने ई-बे पर एक बुजुर्ग दंपति की कुछ पुराना सामान खरीदा था। खरीदे गए सामान में किचेन कैबिनेट भी थी। इन अलमारियों को जब थॉमस घर लेकर आ गए तो उन्होंने उनकी जांच की। इस दौरान उन्हें इस केबिनेट में बने दो गुप्त बॉक्स ने लाखों रुपए रखे हुए मिले। कैबिनेट में करीब सवा करोड़ (£130,000) का कैश ऱखा था। साथ ही कई बिल्स भी पड़े थे। जिसके बाद थॉमस तुरंत सारा कैश लेकर थाने पहुंच गए।

कैबिनेट में सवा करोड़ रुपए रखे हुए थे

कैबिनेट में सवा करोड़ रुपए रखे हुए थे

थॉमस की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद वे ये पैसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सारी बात बताई। कोर्ट की मदद से आलमारी के मालिक की तलाश शुरी हुई। पुलिस ने आलमारी बेचने वाले शख्स का पता लगा लिया। उसे जब इन कैबिनेट में मिले कैश के बारे में बताया गया तो वह दंग रह गया। दरअसल उसे भी नहीं पता था कि, इन कैबिनेट में सवा करोड़ रुपए रखे हुए हैं।दरअसल आलमारी उस शख्स के दादा-दादी की थी जिसे उसने बस बेचा था।

बेचने वाले भी नहीं पता था कि, कैबिनेट में रखा था कैश

बेचने वाले भी नहीं पता था कि, कैबिनेट में रखा था कैश

जांच के दौरान जानकारी मिली कि ये पैसा हाले शहर की रहने वाली 91 साल की महिला का था, जो पति की मौत के बाद एक रिटायरमेंट होम में रह रही थीं। पुलिस प्रवक्ता एस्ट्रिड ने बताया कि, 'रसोई हाले के एक बुजुर्ग दंपति द्वारा घरेलू परिसमापन से आई थी। कैश से भरे दो बॉक्स आलमारी के उस हिस्से में छुप गए थे। जो आसानी से नजर नहीं आ रहे थे। खरीदार ने एक सर्विस प्रोवाइडर से किचन खरीदा था, जिसने इसे पिछले मालिक की ओर से बेचा गया था।

पुलिस ने ईनाम में दिए तीन लाख रुपए

पुलिस ने ईनाम में दिए तीन लाख रुपए

विक्रेता वास्तव में बुजुर्ग दंपति का पोता है। उसे अंदर छिपे पैसे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।दरअसल जर्मन कानून के तहत नागरिकों को 800 से ज्यादा कैश रखना जुर्म माना जाता है। जिसमें 3 साल की कैद का भी प्रावधान है, लेकिन थॉमस को ईमानदारी के लिए इनाम मिला। जिसके तहत थॉमस को फाइंडर फी मिली। जो कि कुल मिले पैसे की 3 फीसदी थी। जिसकी कीमत 3 लाख, 63 हज़ार, 665 रुपए आंकी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+