बहू पर आया ससुर का दिल तो भगाकर ले गया, घर में रखी मोटरसाइकिल भी उड़ाई, थाने पहुंचा बेटा
राजस्थान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक ससुर अपनी ही बहू को लेकर कहीं भाग गया। बेटे ने घर में दोनों को ना पाकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

कहते हैं प्यार अंधा होता है। ये कभी जाति, धर्म, उम्र, और रंग कुछ भी नहीं देखता। प्यार तो सिर्फ प्यार होता है और ये किसी से भी हो जाता है। लेकिन जरा सोच कर देखिये कि अगर प्यार किसी गलत इंसान से हो जाए, तो क्या होगा? अगर गलती से किसी ऐसे शख्स से प्यार हो जाए, जो पहले ही आपके परिवार का हिस्सा है, तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ घर के एक शख्स के साथ हुआ, जो अपने बेटे की पत्नी यानी कि अपनी ही बहू से प्यार कर बैठा। जी हां! शख्स को अपनी बहू से ही प्यार हो गया और उसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला है।

बहू से हुआ शख्स को प्यार
मामला राजस्थान के बूंदी जिले का है, जहां पवन वैरागी नाम के एक शख्स ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत किसी पड़ोसी या फिर दूर के किसी शख्स के खिलाफ नहीं बल्कि अपने ही पिता के खिलाफ। शिकायत में कहा गया है कि रमेश वैरागी नाम के उसके पिता उसकी पत्नी को लेकर भाग गए हैं। पवन ने अपनी पत्नी पर किसी तरह का कोई इल्जाम नहीं लगाया है।

न सिर्फ बहू बल्कि टू व्हीलर भी उड़ाया
बताते चलें कि पवन नाम के इस शख्स की 6 महीने की बच्ची भी है। उसने कहा कि उसके पिता किसी गैरकानूनी काम में थे। काम के सिलसिले में वे अकसर गांव से बाहर भी रहा करते थे। पिता सिर्फ पत्नी को ही भगाकर नहीं ले गए, बल्कि उसका टू व्हीलर भी लेकर चल दिए। अब ये मामला सुर्खियों में छाया हुआ है।

ससुर और बहू की तलाश जारी
शिकायतकर्ता ने पुलिस पर भी शिकायत को सीरियसली ना लेने का आरोप लगाया है। अब पवन के आरोपों पर बात करते हुए सदर पुलिस थाने के ऑफिसर अरविंद भारद्वाज ने कहा कि वे इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वे भागे हुए कपल को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे चोरी किए हुए वाहन का भी पता लगा रहे हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
अभी तक पुलिस ने कपल की लोकेशन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। ये मामला सामने आने के बाद लोगों के पैरों तले ही जमीन खिसक रही है। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था, जहां राजस्थान के सिरोही जिले में एक महिला अपने दामाद के प्यार में पड़ गई। ससुर को शराब पिलाने के बाद दोनों घर से कहीं दूर भाग गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications