खूंखार शिकारियों के बीच फंसा शख्स, देखते ही शेरनियों ने किया ये हाल, VIDEO VIRAL
वायरल वीडियो में एक शख्स शेरों के बाड़े में फंस गया है। जैसे ही उसपर शेर हमला करने आते हैं, सामने से दोस्त आकर उसे बचा लेता है।

जानवरों और इंसानों का रिश्ता बेहद प्यारा और मजबूत होता है। लेकिन कई बार जंगली जानवरों संग मस्ती मजाक भारी भी पड़ सकती है। कई बार ज्यादा प्यार दुलार के चक्कर में जानवरों से पंगा लेना भी भारी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ, जब वो शेरों के झुंड के बीच फंस गया। खौफनाक वीडियो में दिख रहा है कि बंदा शेरों के बीच फंस गया है और जैसे ही शेरों का झुंड उसपर हमला करने वाला होता है, तो उसका दोस्त आ जाता है।

शेरों के बीच फंसा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का झुंड किसी पिंजरे में कैद है। शुरुआत में ही शख्स शेरों के बीच नजर आ रहा है। वीडियो में तीन शेर नजर आ रहे हैं। शुरुआत में दो शेर शख्स पर हमला करते हैं और फिर देखते ही देखते एक और शेर वहां आ धमकता है।
वायरल हुआ वीडियो
इतने में शख्स का दोस्त वहां आ जाता है और शेरों का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। इसके बाद एक और शेर आकर जैसे ही शख्स पर हमला करने वाला होता है, वहीं वीडियो खत्म हो जाता है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

'बकवास है वीडियो'
शख्स शेरों के इस बाड़े तक पहुंचा कैसे ये क्लीयर नहीं हो सका है। वहीं अंत में शख्स शेरों के बाड़े से बाहर कैसे निकला, ये भी क्लीयर नहीं है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने इस वीडियो को बकवास बताया है।

शेरों को लेकर लोगों ने बोली ये बात
यूजर ने कहा कि ये बाड़े में कैसे पहुंचा और यहां से कैसे निकला, ये वीडियो में दिख ही नहीं रहा है। ये वीडियो पूरी तरह से बकवास है। वहीं एक ने कहा कि ये पालतू जानवर नहीं हैं। आप चाहे उन्हें बचपन से पालो, वो आप पर कभी भी और कहीं भी हमला कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications