बाइक र्स्टाट कर नदी में घुस गया शख्स और फिर...हैरान कर देने वाले देखें Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो मोटरसाइकिल से पूरी नदी पार करता हुआ नजर आ रहा है।

आपने सड़क पर पर लड़कों को अपनी बाइक पर स्टंट करते देखा होगा लेकिन पानी पर किसी को मोटरसाइकिल चलाते हुए शायद ही कभी देखा होगा। जी हां आपने ठीक सुना, पानी पर मोटरसाइकिल चलाते हुए शख्स नदी में ऐसे घुस गया मानो वो भी किसी सड़क पर राइड के लिए निकला हो।

इंटरनेट पर नदी में मोटरसाइकिल चलाते हुए एक व्यक्ति का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहली नजर में आपको भी भरोसा नहीं होगा।
बाइक को र्स्टाट करके नदी में उतरा शख्स
Motor Octane नाम एक पेज ने ट्विटर पर ये हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। छोटी क्लिप में, एक आदमी को नदी के किनारे रखे पटरे से पानी में अपनी बाइक को र्स्टाट करके नदी के उतरते और फिर नदी में जाते देखा जा सकता है। वह नदी में पानी पर ऐसे बाइक चला रहा है मानो वो सड़क पर चला रहा हो।
3 लाख से अधिक बार देखा गया है ये वीडियो
इस पोस्ट को शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा जहां चाह, वहां राह' का सटीक उदाहरण। इस बारे में विचार करें? बहुत चालाक या बहुत जोखिम भरा? इस वीडियो को अब 3 लाख से अधिक बार देखा गया। ट्विटर यूजर्स इस शख्स के स्टंट को देखकर जहां हर कोई हैरान है वहीं लोग उसकी बाइक के बारे में जानना चाहते हैं।
बाइक चलाते हुए नदी के बीचो-बीच पहुंच गया शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये शख्स अपनी मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर नदी को पार करने के लिए घुसता है और पूरी नदी में को वो पानी में बाइक चलाते हुए दूसरी ओर पर टूटे हुए पुल के पास पहुंच कर उस पर रखे पटरे से ऊपर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
अब डूबा की तब डूबा
उसके पानी में बाइक चलाने के अंदाज से लग रहा है कि वो इसी तरह हर दिन अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम डालकर ऐसे ही नदी पार करता है। शख्स पानी से भरी नदी में एक खास रास्ते को अपनी राइड के लिए चुनता है मानो उसे पता हो कि उस रास्ते पर जाने पर वो नदी में डूबेगा नहीं।
The perfect example of "Where there is a will there's a way"
— MotorOctane (@MotorOctane) April 6, 2023
Thoughts about this? Very clever or just very risky? pic.twitter.com/FgYfaFlOtt
यूजर दे रहे ये प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा साफ तौर से जोखिम भरा। अगर पानी निकास में प्रवेश करता है तो इंजन का क्या होता है? वहीं दूसरे यूजर ने दावा किया कि यह असम में ऐसे नजारा आम बात है। उन्होंने लिखास्थानीय लोग उनकी नदी को जानते हैं, वह बचपन से वहीं रह रहे होंगे, यह असम में आम है।












Click it and Unblock the Notifications