VIDEO: TAJMAHAL की स्पेलिंग से कुछ सेकेंड में बना डाला ताजमहल, यूजर्स बोले-शाहजहां होते तो...
एक वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने ताजमहल की स्पेलिंग को ब्लैकबोर्ड पर लिखकर उसको स्मारक के चित्र में बदल दिया।

देश के कोने-कोन में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोगों के बार ऐसी अद्भुद कलाएं होती हैं। जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसी को पहचान मिली है। दुनिया ऐसे हुनरमंद लोगों से रूबरू हो पाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही हुनरमंद शख्स की शानदार कला का वीडियो वायरल हो रहा है। एक युवक ताजमहल की स्पेलिंग से कुछ ही सेकेंडों में ताजमहल बना देता है।

ब्लैकबोर्ड पर ताजमहल का एक शानदार चित्र बनाकर तैयार कर दिया
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक रील में देख सकते हैं कि ब्लैकबोर्ड पर TAJMAHAL लिखा हुआ है, जिसे शख्स कुछ सेकंड्स में ताज महल के चित्र में बदल देता है। वीडियो में एक शख्स, चॉक से ब्लैकबोर्ड पर शुरुआत अंग्रेजी में ताजमहल शब्द को लिखता है। फिर इन अक्षरों से ताजमहल को उकेरने लगता है। देखते ही देखते वह ब्लैकबोर्ड पर ताजमहल का एक शानदार चित्र बनाकर तैयार कर देता है।

कलाकारी देख लोगों के उड़े होश
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल 'एके देव' (akdev__art_) से 17 जनवरी को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ताजमहल' के नाम से ताज महल की तस्वीर बना दी। अबतक इस क्लिप को 29.2 मिलियन (लगभग 3 करोड़) व्यूज और 18 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। युवक की इस शानदार कला को देकर हर कोई हैरान रह जाता है।
देखें वायरल वीडियो
कलाकार की तारीफ करते हुए यूजर्स सोशल मीडिया पर युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, उसने कभी नहीं सोचा था कि, ताजमहल की स्पेलिंग में उसकी आकृति भी छुपी होगी। युवक की इस कला ने उसे हैरान कर दिया है। इस कला पर लोगों ने अपनी हजारों प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, अगर आज शाहजहां जिंदा होता तो खुशी से मर जाता।

'शाहजाहं होते तो इसके हाथ कटवा लेते '
वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, क्या बात है भाई...अमेजिंग पेंटिंग ..पहली बार ऐसा कुछ खास देखा है। एक यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा कि, अगर शाहजाहं जिंदा होते तो इसके हाथ कटवा देते। ये इंडिया है और इंडिया के लोग सब कुछ कर सकते हैं जो दुनिया पूरी मिल के नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications