VIDEO: शराब के नशे में वास में जा फंसा शख्स, दोस्तों को हंसता देख आया भयंकर गुस्सा और फिर...
कई बार शराब के नशे में लोग इतना खो जाते हैं कि उन्हें किसी भी चीज का होश ही नहीं रहता। न्यू ईयर या फिर किसी और खास दिन ऐसा होना बेहद ही आम है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ तब हुआ, जब वो एक वास में ऐसा अटका कि उसके लिए निकलना काफी मुश्किल हो गया।
डेली मेल की एक खबर के मुताबिक, बर्मिंघम में एक आर्किटेक्ट पार्टी के दौरान शख्स वास से निकलने की तमाम कोशिशें करता है मगर निकल नहीं पाता। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक का शरीर वास में अटका हुआ है मगर तमाम कोशिशें करने के बावूजद भी वो वहां से बाहर नहीं निकल पा रहा है। क्लिप को 15 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा नंबर है।
कई लोग शख्स को वास में से निकालने की भी कोशिश कर रहे हैं मगर कुछ लोगों को देखने के बाद ऐसा भी लग रहा है कि उनकी हंसी नहीं रुक पा रही है। वो गुस्सा हो रहा है और चिढ़ते हुए छटपटाकर बाहर निकलने की भी कोशिश कर रहा होता है।
कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है। इसे ट्विटर पर @TheWapplehouse नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इतनी पार्टी भी नहीं करनी थी भाई कि कहां हो ये ही भूल जाओ। वहीं कई लोगों की ये नजारा देखने के बाद हंसी नहीं रुक रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो...
न्यू ईयर पार्टी के बाद ऐसे कई वीडियोज सामने आए, जो लोगों का एंटरटेनमेंट ही बन गए। ऐसे ही ये वीडियो भी लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं और इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications