'बैठ जा भाई! गिरा, तो कपल अलग और गोल अलग...बाइक पर पत्नी संग किया जानलेवा स्टंट, तो लोगों ने कहा 'पागल'
एक शख्स ने बाइक के पीछे अपनी पत्नी को बैठाकर जबरदस्त स्टंट किया। वायरल होने के लिए ये बंदा जितना बड़ा रिस्क ले रहा है, उसे बेवकूफी कहा जाए, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।
Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया अजब-गजब वीडियोज से भरा हुआ है। हर दिन इंटरनेट पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसपर यकीन कर पाना एक बार को तो मुश्किल ही हो जाए। लाइक्स और कमेंट्स पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में भी देखा जा सकता है, जिसमें एक देसी कपल ऐसा स्टंट कर रहा है, जिसके देखने के बाद आपका भी माथा घूम जाएगा। वीडियो में एक शख्स पत्नी को बाइक पर बैठा कर इतना खतरनाक स्टंट कर रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपना माथा पकड़ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग इस शख्स को पागल कह रहे हैं।

पीछे पत्नी और आगे स्टंट
लाइक्स और कमेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर लोग कई दफा ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिन पर यकीन कर पाना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने किया, जब उसने बाइक के पीछे अपनी पत्नी को बैठाकर जबरदस्त स्टंट किया। वायरल होने के लिए ये बंदा जितना बड़ा रिस्क ले रहा है, उसे बेवकूफी कहा जाए, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। अगर यहां थोड़ी सी भी चूक हो जाती, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि काली कमीज और नीली जींस पहने ये शख्स बुलेट चला रहा है और पीछे उसकी पत्नी सज धजकर बैठी हुई है। बंदा चलती बाईक पर पहले धीरे-धीरे बैठते हुए हैंडल छोड़ता है और फिर एकदम खड़ा हो जाता है। महिला सीट पर बैठी ही रहती है। बंदा खड़ा हो जाता है और पीछे बैठी महिला टस से मस नहीं होती। यहां अगर थोड़ी सी भी गलती हो जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

शॉकिंग है स्टंट
ये वीडियो चार दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। शॉकिंग स्टंट देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने इसे बेहद खतरनाक बताया, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि रियल नहीं, रील कपल गोल है। एक शख्स ने लिखा कि बैठ जा भाई... गिरेगा तो कपल अलग और गोल अलग हो जाएगा। कई लोगों ने इसे पागलपन बताया और लिखा कि ये हरकत बहुत ही गलत है।

जानलेवा है ये हरकत
यूजर्स ने कहा कि लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जान पर खेले जा रहे हैं। इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए हैं। लोगों को शख्स की ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। एक यूजर ने कहा कि हम तो मरेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे। वहीं एक ने कहा कि इस वीडियो में लड़के से ज्यादा लोग लड़की को देख रहे होंगे।

वीडियो देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
ऐसे कई वीडियोज पहले भी वायरल हो चुके हैं, जहां लोग सिर्फ वायरल होने के लिए अपनी जान खतरे में डाल देते हैं। ये बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। फेमस होने के चक्कर में लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं होती। ये वीडियो गवाह है, ऐसे लोगों की बेवकूफी का.. जो चंद लाइक्स और कमेंट्स के लिए अपने ही नहीं, बल्कि दूसरों के बारे में भी नहीं सोचते।

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दो लड़के स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे। दोनों ही लड़के पागलों की तरह बीच सड़क पर बाइक पर स्टंट कर रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लिया और इन दोनों की ही मजकर क्लास भी लगाई। ऐसे वीडियोज लोगों को गलत मैसेज देते हैं और वायरल हो रहे इस वीडियो में भी लोग शख्स को जमकर गालियां दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications