दिल्ली मेट्रो में बीड़ी पीता नजर आया शख्स, सहयात्रियों को हुई परेशानी

एक वीडियो जो ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोर रहा है, उसमें दिल्ली मेट्रो में एक यात्री बीड़ी पीता हुआ नजर आ रहा है। अब अगर आप दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते होंगे तो आपको पता ही होगा कि यहां धूम्रपान वर्जित है। ये एक दंडनीय अपराध है। कई पोर्टल्स ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही है।

वायरल वीडियो में एक शख्स दिल्ली मेट्रो के अंदर बैठा दिख रहा है। इसके बाद वह कोच के अंदर बीड़ी सुलगाता है और धूम्रपान करना शुरू कर देता है। हालांकि शुरुआत में किसी ने नहीं टोका, लेकिन जैसे ही वीडियो खत्म होने वाला है पास बैठे यात्री उसके पास आते हैं और उसे मेट्रो के अंदर बीड़ी पीने से मना करते हुए दिखाई देते हैं।

Man smoke in delhi metro

इंडिया टुडे ने अभी तक इस क्लिप में दिख रहे इस गुमनाम आदमी की पहचान की पुष्टि नहीं की है। लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लगा रहा मानो इस शख्स को दिल्ली मेट्रो की गाइडलाइन्स के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वो बड़े ही आराम से बिना किसी सहयात्री की परेशानी को ध्यान में रखे आराम से बीड़ी सुलगाता नजर आ रहा है।

बताते चलें कि दिल्ली मेट्रो अक्सर समय-समय पर मेट्रो परिसर के अंदर होने वाली कई विचित्र गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहती है। नाचते लोगों से लेकर महिलाओं की हाथापाई तक, दिल्ली मेट्रो में लोगों ने यह सब देखा है। अब लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो में लोगों की अजीबोगरीब हरकतें आम हो चुकी हैं। लेकिन फिल्हाल दिल्ली मेट्रो में धूम्रपान करने वाला ये शख्स चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली मेट्रो में बीते लंबे समय से लोग अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं। कई बार लोग अजीबोगरीब कपड़ों तो कई बार अजीबोगरीब हरकतों को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। बीते दिनों कपल को किस करते हुए देखा गया था, जिसके बाद मेट्रो के नियमों को लेकर हंगामा मच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+