असम्भव! मगरमच्छ के साथ युवक ने पानी में किया रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल तो लोगों को नहीं हुआ यकीन
Man romantic dance with Crocodile: कई बार जंगल के ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार इंसानों के साथ जानवरों का व्यवहार बेहद हैरत भरा होता है। कहते हैं जानवर बेहद समझदार होते हैं। अगर इंसानों के साथ उनका बॉन्ड अच्छा होता है तो वे काफी अच्छी तरह से बर्ताव करते नजर आते हैं। हाल ही में एक क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स मगरमच्छ के साथ डांस करता दिख रहा है।
वायरल वीडियो @cctvidiots नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शख्स मगरमच्छ के साथ डांस करता दिख रहा है। शख्स ऐसा डांस कर रहा है, जैसा लोग अपनी प्रेमिकाओं के साथ करते हैं। ऐसा लग रहा है मानो गहरे पानी में कोई कपल डांस कर रहा हो।

जानवरों के साथ इंसानों की बॉन्डिंग के कई क्लिप सामने आते रहते हैं लेकिन कई बार ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है जिसपे यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ हालिया क्लिप में भी देखने को मिल रहा है, जिसमें शख्स मगरमच्छ के साथ नाचता नजर आ रहा है। शख्स को इस तरह से डांस करता देख यूजर्स भी हैरान हो रहे हैं।
यहां देखें मगरमच्छ संग रोमांटिक डांस का क्लिप...
सोशल मीडिया पर शख्स के मगरमच्छ संग रोमांटिक डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो कोई भी इस क्लिप को देख रहा है, अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा। क्लिप को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। लोग क्लिप पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि पत्नी की बचाय शख्स ने मगरमच्छ के साथ डांस करने में दिलचस्पी दिखाई।
कई यूजर्स को क्लिप देखकर यकीन ही नहीं हो रहा कि इस दुनिया में ऐसा कुछ भी संभव है। शिकारी जानवरों के पास जाने से भी लोग अकसर कतराते हैं। ऐसे में उनके साथ डांस करते हुए किसी को देखना अपने आप में काफी हैरत भरी बात है। मगरमच्छ शिकारी जानवर है और पानी में अगर कोई शिकार गलती से भी आ जाए तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन है। लेकिन कई बार शिकारी जानवर कुछ ऐसा बर्ताव कर देते हैं कि यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications