200 दिन में 2000 बियर की बोतलें पीने का टार्गेट! इंटरनेट पर सबूत मांगने लगे लोग

क्या आपने कभी मानव शरीर पर बहुत ज्यादा बीयर पीने के संभावित परिणामों के बारे में सोचा है? एक शख्स है जिसने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए एक अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट शुरू किया है। ब्रिटेन के शेफ़ील्ड के रहने वाले 25 वर्षीय जॉन मे के मामले में भी कुछ ऐसा ही है, जिन्होंने 200 दिनों के अंदर 2000 बीयर पीने की फैसला लिया।

जब वह अपनी अनोखी शराब पीने की चुनौती के 198वें दिन पर पहुंचे, तो जॉन ने कथित तौर पर शेयर किया कि वो अपने खर्च और कैलोरी के इंटेक पर नज़र रखते हैं। उनका दावा काफी अजीब है, जिसमें वे कहते हैं कि उन्होंने कुल मिलाकर 361,998 कैलोरी ली और कम से कम £7,956 (लगभग 8 लाख रुपये) खर्च किए।

man decided to drink 2000 beer

अपने इस टार्गेट को पाने के लिए जॉन को अपनी चुनौती के अंतिम दो दिनों के दौरान 11 पाइंट पीने पड़ रहे हैं। ये काफी मुश्किल काम है। एलीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी इस पूरी चुनौती के दौरान, वह मुख्य रूप से लेगर और साइडर का सेवन करते हैं और औसतन 10 पाइंट की रोजाना खपत बनाए रखते हैं।

हालांकि, जॉन के कुछ दर्शकों के बीच एक शक पैदा हो गया है, जो उसके 2000 बीयर पीने को लेकर सबूत मांग रहे हैं। एलबीसी की रिपोर्ट है कि जॉन ने लोगों के सामने ये बात रखी तो सब चौंक गए। क्योंकि उनके करीबी बेहद अच्छी तरह से जानते हैं कि जॉन असल में पब भी नहीं जाते हैं।

अब जॉन ने कथित तौर पर जॉन ने अपने पब दौरे को टिकटॉक और ट्विच दोनों पर लाइव-स्ट्रीमिंग करना शुरू कर दिया है। अगर उसके दावे सही हैं, तो वह प्रति सप्ताह 14 यूनिट शराब पीने की अपनी सीमा को काफी हद तक पार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+