एक साथ तीन लड़कियों संग लड़ा रहा था इश्क, पोल खुली तो ऐसे सिखाया सबक
एक अजीबोगरीब मामले में शख्स एक साथ तीन-तीन लड़कियों को डेट कर रहा था। जब गर्लफ्रेंड्स को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने उसे मजेदार सबक सिखाया।

Affair with three girls: रिश्तों को नाजुक यूं ही नहीं कहा जाता। इनका ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। रिश्ते बनाए रखने के लिए भरोसा होना बहुत जरूरी है। अपने पार्टनर पर आपका भरोसा है तो रिश्ता हमेशा अच्छा ही रहेगा। लेकिन कई लोगों को रिश्ते झूठ की बुनियाद पर रखने का शौक होता है।
तीन लड़कियों के साथ अफेयर
लेकिन कहते हैं ना झूठ की बुनियाद पर गढ़ी गई चीजें लंबे वक्त तक नहीं टिकतीं। लेकिन बावजूद इसके कई लोग हैं जो इन सब हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला चीन के शंघाई से सामने आया है, जहां एक शख्स का एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था।
जब गर्लफ्रेंड को पता लगा तो...
झूठ की उम्र बहुत छोटी होती है और ऐसा ही कुछ इस मामले में भी हुआ, जब तीनों महिलाओं ने इस शख्स को सबक सिखाने की सोची। शख्स को लगा कि उसके किसी भी पार्टनर को पता नहीं चलेगा कि वो एक साथ तीन रिश्तों में है। लेकिन तीनों महिलाओं को जब इस बात का पता लगा, तो उन्होंने इसे सबक सिखाने के बारे में सोचा। तीनों ने 10 फरवरी को शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
लड़कियों से लिए थे लाखों रुपये
पहले एक गर्लफ्रेंड को पता लगा कि उसके साथ-साथ शख्स के दूसरी लड़कियों के साथ भी रिलेशन हैं, तो उसने दोनों लड़कियों से बात की। इसके बाद हैरान करने वाली बात पता चली कि शख्स ने तीनों लड़कियों से 12 लाख रुपये भी ले रखे थे। अब तीनों लड़कियों ने आपस में बातचीत कर इस प्लेयर को सबक सिखाने के बारे में सोचा।
ऐसे सिखाया सबक
इस दौरान बात करते-करते तीनों लड़कियां एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गईं और पक्की सहेलियां बन गईं। अब तीनों लड़कियो्ं को एक साथ डेट करने से लेकर पैसे लेने और फिर जेल की सजा काटने तक की शख्स की कहानी सुर्खियों में बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications