मेट्रो कॉर्पोरेशन के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाता दिखा युवक, सबके सामने की ऐसी हरकत
Delhi Metro video: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) यात्रियों को मेट्रो कोच में चढ़ते समय वीडियो बनाने या डांस करने पर प्रतिंबध लगाने की कोशिश करता रहा है। लेकिन बावजूद इसके रील्स बनाने वाले लोगों पर इन प्रतिबंधों का कुछ खास फर्क नहीं पड़ता दिख रहा। एक वायरल वीडियो में ऐसा ही कुछ दिखा, जब एक शख्स खुलेआम डीएमआरसी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है।
युवक को वायरल वीडियो में पहले तो दिल्ली मेट्रो में देखा जा सकता है। बैकग्राउंस से लोगों कीआवाज आ रही है, जो उसके सामने डांस स्टाइल की डिमांड रख रहे हैं। शख्स कभी दुल्हन की तरह बैठकर तो कभी नोरा फतेही की तरह पोल डांस करता दिख रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सरेआम ऐसा डांस कर रहा है, जिसे देखने के बाद कोई भी शरमा जाए। वो पहले अपनी कमर मटका के नीचे बैठकर डांस करता है और फिर इसके बाद नोरा फतेही जैसा पोल डांस करने लगता है। इस बीच वीडियो बना रहे लोग भी चिल्लाते हैं कि भाई ऐसे डांस कर। लोग उसे रोकने की बजाय मजे लेते नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों मेट्रो से कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए थे, जिनमें लोग अपने टैलेंट को अच्छी तरह दिखा रहे थे। इसमें गाना गाते लोग और कभी कभार मिमिक्री करने वाले भी शामिल थे। लेकिन इस तरह की हरकत, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा पैदा हो, क्या सही है? ये सवाल डीएमआरसी के निर्देशों के बावजूद भी लोगों के मन में तो जरूर आ रहा है लेकिन लाइक्स और व्यूज के भूखे इन लोगों के मन में नहीं।
यहां देखें शख्स के डांस का वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications