VIDEO: हरी साड़ी और माथे पर बिंदी, लड़के ने शरारा-शरारा पर लड़कियों वाली अदाएं दिखाकर मटकाई कमर
हरी साड़ी और लाल रंग का ब्लाउट पहने एक लड़के के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शानदार डांस मूव्स देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

Man in saree: सोशल मीडिया पर लोग एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने काफी हद तक लोगों की सोच को भी बदलकर रख दिया है।
बीते दिनों से समाज की रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए लोग आगे बढ़ रहे हैं। और इस काम के लिए अगर सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। (वीडियो-नीचे)
आपने कई वीडियोज देखे होंगे जिनमें लड़के स्त्रियों वाले परिधान पहनकर नजर आते हैं। कई बार मेट्रो में भी लड़कियों की तरह कपड़े पहनकर लोग दिख जाते हैं। अब वायरल वीडियो में एक भारतीय नारी बनकर लड़का डांस कर रहा है। लड़के के स्टेप्स और परिधान देखने के बाद एक बार को आप भी गच्चा खा जाएंगे।
वीडियो में अमित नाम के शख्स को हरे रंग की साड़ी और रेड कलर का ब्लाउज पहने देखा जा सकता है। इसके बाद वो शरारा-शरारा गाने पर जो शानदार ठुमके लगाता है, वो काफी देखने लायक है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
कई लोगों ने इस शख्स के ड्रेसअप को विष्णु भगवान के मोहिनी अवतार से कंपेयर कर दिया। कई लोगों ने लड़के की बॉडी की काफी तारीफ की। कई लोगों ने डांस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि इनकी बेइज्जती मत करो। वो बहुत शानदार डांस कर रहा है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो amit_the_shining_star नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। शख्स जिस कदर साड़ी पहनकर गर्दा मचा रहा है, वो काफी शानदार है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वहीं लाखों लोगों ने इसे देखा है। हजारों लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं।
वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications